July 13, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 25 फरवरी *इंसैट* *क्या है सघन मिशन इंद्रधनुष*

औरैया 25 फरवरी *इंसैट* *क्या है सघन मिशन इंद्रधनुष*

औरैया 25 फरवरी *इंसैट*
*क्या है सघन मिशन इंद्रधनुष*
*औरैया।* सघन मिशन इंद्रधनुष दरअसल विशेष टीकाकरण अभियान है। शून्य से दो वर्ष तक के बच्चे और गर्भवती, जो नियमित टीकाकरण से छूट जाते हैं, विशेष अभियान चलाकर उन्हें टीके लगाए जाते हैं। इस अभियान का नाम इंद्रधनुष इसलिए रखा गया है क्योंकि इंद्रधनुष में सात रंग होते हैं और इस अभियान के दौरान सात बीमारियों से प्रतिरक्षित करने के लिए टीके लगाए जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह टीकाकरण निशुल्क किया जाता है। इस अभियान के अंतर्गत बच्चों को सात खतरनाक बीमारियों तपेदिक, पोलियो, हेपेटाइटिस-बी, डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस और खसरा से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा अभियान में गर्भवती महिलाओं को टीडी का टीका लगाया जाएगा।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.