औरैया 25 दिसम्बर *भाजपा की जन विश्वास यात्रा 27 को पहुंचेगी बिधूना*
*कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का किया आवाहन*
*बिधूना,औरैया।* 27 दिसंबर को झांसी से चलकर बिधूना आ रही भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए शनिवार को कन्नौज लोकसभा के सांसद सुब्रत पाठक ने जहां भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारियां सौंपी, वही कहा कि प्रदेश की जनता एक बार फिर भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।इस बार भी भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी, और विपक्षी दलों के गठबंधन धराशाई हो जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश एवं केंद्र सरकार ने गांव गरीब बेसहारा मजलूमों किसानों बेरोजगारों व्यापारियों के हित में कार्य किया है। जिनके सर पर छत नहीं थी उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास ,शौचालय , मिला है जबकि पाँच लाख रुपये तक के उपचार के लिए आयुष्मान योजना का कार्ड मिला है, जिससे गरीबों का उपचार कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि विधवा, निराश्रित, विकलांग पेंशन योजना की धनराशि को दोगुना कर दिया गया जबकि किसान कल्याणकारी योजनाओं के तहत किसानों को लाभ मिल रहा है| कहा खाद्य योजना के तहत खाघान्न के अलावा तेल दाल नमक आदि का भी वितरण किया जा रहा है ताकि गरीबों के घरों में भी कोई भूखा ना रहे| उन्होंने कहा कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता के चलते विरोधी दलों में बेचैनी का माहौल है और वह बेमेल गठबंधन करने में जुटे हैं| कहा 2014 से प्रदेश की जनता लगातार ऐसे बेमेल गठबंधनों को नकार रही है। पिछली बार भी लोकसभा चुनाव में बुआ और बबुआ का गठबंधन हो चुका है अब विधानसभा चुनाव के लिए चाचा भतीजे का गठबंधन हो रहा है। कहा भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन प्रदेश की गांव गरीब जनता के साथ है जिसके चलते सारे गठबंधन धराशाई हो जाएंगे| उन्होंने कहा कि जन विश्वास यात्रा में आने वाले भाजपा के कद्दावर नेताओं को भी एक बार ऐसा महसूस होना चाहिए कि बिधूना में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सबसे मजबूत है और इसके लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं। कहा जन विश्वास यात्रा तहसील के पीछे जनसभा स्थल पर पहुंचेगी जहां पर जनसभा को सम्बोधित किया जायेगा। उन्होंने भाजपा के सभी संभावित प्रत्याशियों से भी जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सतीश पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी पात्र को ही चुनाव लड़ाएगी। भाजपा कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव ने कहा की टिकट की दावेदारी सभी कार्यकर्ताओं का हक है लेकिन भारतीय जनता पार्टी जिसे भी टिकट दे सभी को पूरे मनोयोग के साथ मिलकर उसे भारी बहुमत से चुनाव जिताने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर, दिवाकर ललिता दिवाकर ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह सेंगर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला, पूर्व विधानसभा संयोजक अमित मिश्रा, जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह गौर,मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा , योगेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य वासुदेव प्रजापति, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक दोहरे , गोपाल , संजू बैगा,नीरज चौहान ,राहुल चौहान , शनि चौहान , सभासद अशोक चौहान लाल सिंह सेंगर, दिनेश सिंह कुशवाह , वीरेंद्र सिंह पाल, प्रबल प्रताप सिंह पाल, आदि भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26**सोना 1.76 लाख से अब 1 लाख के नीचे आने की चर्चा: रूस-अमेरिका डील से बदल सकता है खेल….*
खंडवा 17 फ़रवरी 26*_खंडवा में मुस्लिम किन्नर ने अपनाया सनातन धर्म, शुद्धीकरण के बाद बनीं ‘सीता’, बोलीं- शेष जीवन महादेव की शरण में_*
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26*भारत को दुनिया की टॉप तीन AI सुपरपावर में से एक होना चाहिए: पीएम मोदी_*