February 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 24 सितंबर *सहार में धूमधाम से मनाया गया मीना का जन्मोत्सव*

औरैया 24 सितंबर *सहार में धूमधाम से मनाया गया मीना का जन्मोत्सव*

औरैया 24 सितंबर *सहार में धूमधाम से मनाया गया मीना का जन्मोत्सव*

*दिबियापुर, औरैयाः* शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बहलोलपुर में मीना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान विद्यालय की सभी बालिकाओं एव बालकों ने बढ़-चढ़ हिस्सा लिया। इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। बच्चों द्वारा उत्साह भरे माहौल में मीना के रूप में पॉवर एंजल रिचा द्वारा केक काटकर मीना का जन्मदिन मनाया।मीना मंच कक्ष को पूरा सजाया गया इस अवसर पर मंच-सुगमकर्ता स.अ. दीक्षा सिंह ने बताया मीना यूनिसेफ द्वारा प्रायोजित एक काल्पनिक चरित्र है। 24 सितम्बर को मीना चरित्र को कहानी का रूप दिया गया है।
प्राथमिक स्तर सुगम कर्ता शिक्षा मित्र नीलम देवी ने बताया कि पहली बार 24सितंबर 2004 से काल्पनिक मीना का जन्म हुआ। 2014से मीना की दुनिया के विभिन्न कार्यक्रम प्रसारित किए जा रहे है।इस बार 17 वां जन्म दिन मनाया जा रहा है।
एसआरजी सुनील दत्त राजपू ने बताया कि मीना एक छोटी सी बालिका है जो लिग-भेद, बालिका शिक्षा, बाल विवाह, दहेज प्रथा,बाल श्रम, स्वास्थ एवं सफाई ,अन्य प्रमुख समाजिक बुराइयों से लड़ती है। सहायक अध्यापक अवनीश कुमार ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन कहा कि सफलता एक सुंदर पुष्प है तो विनम्रता उसकी सुगंध है बच्चो को इसे अपने जीवन में अनुसरण करना चाहिए
स.अ.देवांशू ने बताया सकारात्मक सोच,विचार एवम भावना मन को हल्का रखती है। प्र.अ. दिलीप कुमार राजपूत ने बच्चों को केक एवम मिष्ठान वितरण करवाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ सहायक अध्यापक धर्मेश कुमार संखवार अवनीश कुमार शैलेंद्र कुमार देवांशु श्रीवास्तव शिक्षा मित्र बलराम सिंह एवम प्रशिक्षु शिवम बाथम उपस्थित थे।

Taza Khabar