[3/24, 7:53 PM] Ram Prakash Upaajtak: *फुटपाथ पर लगी ठेलियों, दुकनों के खिलाफ चला अतिक्रमण अभियान*
*सड़क पर अतिक्रमण करने पर दी कार्रवाई की चेतावनी सहमे दुकानदार*
*औरैया।* रोज कमाने खाने वाले ठेलिया खोमचा फल वह फास्ट फूड कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया जिसमें सड़क के किनारे के लिया हुआ दुकान लगाने वाली दुकानदारों को पुलिस ने हटवाया इसके साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आ गई सड़क पर अतिक्रमण किया गया तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
[3/24, 7:53 PM] Ram Prakash Upaajtak: *तिलक महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा विश्व क्षय दिवस मनाया गया*
*औरैया।* तिलक महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर ग्राम जैतापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विश्व क्षय दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तिलक महाविद्यालय समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह शामिल रहे। मुख्य अतिथि द्वारा छात्र छात्राओं को टीबी बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि दुनिया में इस संक्रामक बीमारी से हर दिन करीब 4100 से अधिक लोग अपनी जान गंवाते हैं। महाविद्यालय की एनएसएस कैडेट द्वारा विद्यालय के बच्चों को कक्षाओं में जाकर क्षय रोग के लक्षणों एवं उपचार के बारे में बताया गया। माध्यमिक विद्यालय की प्रधान अध्यापिका उषा पांडेय जी द्वारा विद्यालय परिसर में कदम्ब का पौधा रोपित कर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमित कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर शिक्षिका रजना सिंह, उपासना गुप्ता ,पुष्पक शुक्ला, अभिषेक कुमार एवं सभी एनएसएस कैडेट की सक्रिय भागीदारी रही।
[3/24, 7:53 PM] Ram Prakash Upaajtak: *स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की कक्षाएं प्रारंभ*
*औरैया।* तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रवि कुमार ने बताया कि बीए बीएससी व बी कॉम द्वितीय व तृतीय वर्ष तथा एम ए व एमकॉम प्रथम व द्वितीय वर्ष की कक्षाएं प्रारंभ है। सभी छात्र छात्राएं महाविद्यालय पहुंच कर कक्षाओं में उपस्थित हो। विश्वविद्यालय द्वारा इस बार छात्र व छात्राओं की उपस्थिति 75 प्रतिशत अनिवार्य की गई। अतः सभी छात्र छात्राएं समय पर महाविद्यालय पहुंचकर कक्षाओं में उपस्थित हो।
[3/24, 7:53 PM] Ram Prakash Upaajtak: *यमुना नदी में वृद्धा ने लगाई छलांग, बचाया*
*समय रहते गोताखोरों ने बाहर निकालते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया*
*औरैया।* गुरुवार की पूर्वाह्न यमुना नदी में एक वृद्धा ने छलांग लगा दी। पुल से निकल रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आनन-फानन गोताखोरों की मदद ली गई। 20 मिनट मशक्कत किए जाने के बाद वृद्धा को बाहर निकाला गया। इसके बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां के चिकित्सकों ने उसे लाला लाजपत राय चिकित्सालय कानपुर के लिए रेफर कर दिया। वहीं, घटना के सीमा क्षेत्र को देखते हुए देवकली चौकी प्रभारी ने जालौन पुलिस को सूचना दी।
जालौन जनपद के कुठौंद थाना गांव अल्लापुर निवासी तकरीबन 64 वर्षीय रामजानकी पत्नी बाबू राम को गुरुवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे यमुना नदी पुल पर देखा गया था। इधर से उधर वह पुल पर चक्कर लगा रही थी। इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगा दी। इस बीच कुछ वाहन सवारों ने यूपी-112 पर सूचना दी। कहा कि यमुना नदी में जालौन छोर की ओर एक वृद्ध महिला कूदी है। इस पर पुलिस के हाथ-पांव ढीले पड़ गए। देवकली चौकी एच मदद से वृद्धा की तलाश करते हुए उसे पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। जहां से महिला को कानपुर के लिए रेफर किया गया है। जालौन पुलिस को भी पूरा मामला बता दिया गया है। प्रथम दृष्टता में घटना खुदकुशी के प्रयास की है। फिलहाल, जांच पड़ताल कुठौंद थाना की पुलिस करेगी।
[3/24, 7:53 PM] Ram Prakash Upaajtak: *पहले ही दिन करीब 4 हजार छात्रों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा*
*औरैया।* उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं गुरूवार से शुरु हुई। पहले दिन ही सख्ती के चलते हाईस्कूल में २५०३ व इंटर में १४४६ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षार्थियों की जांच पड़ताल के बाद ही स्कूलों में प्रवेश दिया गया।
सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत २१७८९ में १९२८७ परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि २५०२ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रारंभिक हिंदी हाईस्कूल विषय की परीक्षा में पंजीकृत दो परीक्षार्थी में दोनों उपस्थित रहे। सुबह की पाली में सैन्य विज्ञान इंटर की परीक्षा में पंजीकृत १२ परीक्षार्थियों में एक अनुपस्थित रहा। शाम की पाली में सामान्य हिंदी की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें पंजीकृत ८०१८ परीक्षार्थियों में ६५७५ ने परीक्षा दी। जबकि १४४३ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के सभी ७० परीक्षा केंद्रों पर सुबह और शाम की पाली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षाएं संपन्न हुई। हालांकि पहले दिन कोई नकलची नहीं पकड़ा जा सका। परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि चार जोनल व 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा प्रत्येक केंद्र एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। पहले दिन परीक्षाएं शांतिपूवर्क संपन्न हुई।

More Stories
लखनऊ 11 फ़रवरी 26*सीएम ने आज लखनऊ में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
उन्नाव11 फ़रवरी 26*उन्नाव: सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट पर हंगामा*
जोधपुर 11 फ़रवरी 26*राजस्थान मे भर्ती परीक्षाओ मे OBC आरक्षण के साथ हो रहा निरंतर खिलवाड बेहद चिंताजनक है।