औरैया 24 नवम्बर *मालगाड़ी के धक्के से बाइक सवार घायल*
*गम्भीर हालत में अछल्दा से सैंफई किया गया रेफर*
*फफूंद,औरैया।* फफूंद क्षेत्र के दिल्ली हावड़ा रुट पर पाता रेलवे फाटक पार करते समय एक बाइक सवार मालगाड़ी से धक्का लगने से बाइक समेत ट्रेक किनारे गिर पड़ा और गम्भीर घायल हो गया।राहगीरों ने उसे एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा जहां नाजुक हालत देख उसे सैंफई रिफर कर दिया गया।
गांव मदा का पुरवा निवासी
रामचन्द्र यादव बुधवार सुबह बाइक से पाता की ओर जा रहे थे।राहगीरों ने बताया कि पाता स्टेशन के नजदीक रेलवे फाटक बंद देख वह अपनी बाइक बूम के नीचे से निकालकर ट्रैक पार करने लगे थे तभी वहां ट्रैक पर सामने से अचानक एक मालगाड़ी आती देख वह हड़बड़ा गये और बाइक को पीछे ले जाने का प्रयास किया इसी बीच वहां से गुजर रही मालगाड़ी का उनकी बाइक में धक्का लगने से वह बाइक समेत ट्रेक किनारे गिरकर गम्भीर घायल हो गए और उनकी बाइक भी छतिग्रस्त हो गयी।मौके पर तमाम राहगीर इकट्ठा हो गये, और एम्बुलेंस से उन्हें अछल्दा सीएचसी भेजा जहां नाजुक हालत देख उन्हें सैंफई रिफर कर दिया गया।सूचना पर पहुंची पाता चौकी पुलिस बाइक को चौकी ले गयी।

More Stories
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
बांदा2 अप्रैल 26* शांतिकुंज हरिद्वार की कलश ज्योति दीप यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है**