औरैया 24 अगस्त *थाना एरवाकटरा पुलिस टीम ने अभियुक्तगण को मय चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार*
*औरैया।* पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री महेन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी एरवाकटरा श्री रामसहाय पटेल के नेतृत्व में थाना एरवाकटरा पुलिस टीम ने दिनांक 23 अगस्त 2022 को रात्रिगश्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेराबंदी कर लोहे की सरिया चोरी करने वाले 02 अभियुक्तगण को मय चोरी के 01 कुन्टल 05 किलो ग्राम छोटे बडे लोहे के सरिया व बैस जैक (लोहे के) साथ उमरैन पुल से 50 कदम की दूरी इटावा सर्विस रोड से समय करीब सवा दस बजे रात्रि को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार अभियुक्तगणों से बरामद चोरी के माल के सम्बन्ध में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण सन्देश कुमार पुत्र रमेशचन्द्र यादव निवासी ग्राम सिमरिया थाना ऐरवाकटरा जनपद औऱैया व अखिलेश कुमार पुत्र सहदेव सिंह निवासी बरुआ मोहनपुर राईन थाना चौबिया जनपद इटावा शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 प्रवेन्द्र कुमार, का0 गंगासागर व का0 संजय आदि रहे।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,