औरैया 23 फरवरी *धान क्रय केंद्र पर नहीं हो रही खरीद*
*अजीतमल,औरैया।* उपमंडी समिति बाबरपुर में लगाये गये खाद्य एवं रसद विभाग के धान खरीद केन्द्र पर किसानो की तौल बन्द है। लेकिन अभी भी किसानो के धान लदे दो ट्रेक्टर खड़े हैं। वही खरीद के बाद उठान न होने के चलते गोदाम में धान रखने की जगह न होने का कर्मचारी बहाना बना रहे हैं। धान खरीद केन्द्र पर अभी खरीदा हुआ धान भंडार है। जिसकी उठान नही हो पा रही हैं। खाद्य एवं रसद विभाग को बीस हजार कुन्टल खरीद का लक्ष्य दिया गया था। जिसके सापेक्ष केन्द्र पर 27580 कुन्टल की खरीद हो चुकी हैं। केन्द्र पर केंद्र प्रभारी मौजूद नही मिले। खरीद का कार्य देख रहे सत्य प्रकाश ने बताया कि आज उठान के चलते खरीद बन्द है। लदे खड़े ट्रेक्टरो के बारे मे बताया कि आज ही कोई किसान खड़े कर गए हैं।

More Stories
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*जीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल मंझनपुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव*
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*चार्ज लेते ही एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना*