औरैया 23 दिसम्बर *सुबह-शाम छाई धुंध, दिन चढ़ने पर सूर्यदेव के दर्शन*
*अछल्दा,औरैया।* चढ़ता पारा कई दिनों के चल रही शीत लहर का प्रकोप झेलने के बाद अब राहत के संकेत दे रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में गलन भरी सर्दी का असर कम होने की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग ने भी इसे लेकर पूर्वानुमान जताया है।
दरअसल, पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी का असर मैदानी इलाकों पर साफ नजर आ रहा है। पहाड़ों से आने वाली हवाओं के कारण शीतल लहर की चपेट में आ गया है। जिसकी वजह से कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। लोग ठिठुरने पर मजबूर हो गए हैं। हालांकि बुधवार और गुरुवार को तापमान में उछाल देखने मिला। अब तापमान धीरे-धीरे ऊपर चढ़ने लगा हैं। जिसकी वजह से सर्द हवाओं का असर कम होने लगा है। धूप खिलने से गलन भरी सर्दी का अहसास कम हो रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान में न्यूनतम तापमान नौ और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रिकार्ड किया गया। सुबह के समय आसमान में धुंध छाई लेकिन दिन चढ़ने पर सूर्यदेव के दर्शन हुए। धूप खिलने से सर्दी से राहत मिली।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया