February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 23 दिसम्बर ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

औरैया 23 दिसम्बर ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

[12/23, 7:18 PM] Ram Prakash Upaajtak: *कंचौसी रेलवे क्रासिंग ट्रेक मरम्मत के कारण तीन दिन रहेगी बंद*

*कंचौसी,औरैया।* रेलवे गेट संख्या 5 सी कंचौसी स्टेशन के पूर्वी किनारे पर हाबडा दिल्ली रेल ट्रेक अप और डाउन मरम्मत होने के कारण कंचौसी रेलवे क्रासिंग चौबीस दिसंबर शुक्रवार सुबह छै बजे से छब्बीस दिसंबर रविवार शाम छै बजे तक तीन दिनों के लिए दिन व रात्रि में पूर्णता बंद रहेगा। सभी तरह के वाहन आवागमन के लिए बंद रहेंगे जिसकी सूचना रेलवे के वरिष्ठ आधिकारियो ने औरेया व कानपुर देहात जिला प्रशासन के साथ साथ क्रासिंग पर नोटिस चस्पा कर आम लोगो को अवगत कराया जा रहा है। इस कारण कंचौसी फाटक पर लगने वाले जाम से तीन दिन नगर के लोगो को कुछ राहत जरूर मिलेगी लेकिन आसपास क्रासिंग पर ओबर ब्रज निर्माण व नो इंट्री से जहां सैकड़ो वाहन कंचौसी से हर समय निकलते थे उन्हे तीन दिन किस तरह से निकाला जायेगा रेलवे के अधिकारी इस पर कुछ बोलने से बच रहे है।
[12/23, 7:18 PM] Ram Prakash Upaajtak: *जनवरो को चारा डाल रहे युवक को मारपीट कर किया घायल*

*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र एक गांव निवासी एक व्यक्ति अपने घर के बाहर जानवरों को चारा दे रहा था तभी दो व्यक्तिय आये और गाली- गलौज कर मारपीट कर घायल करके मौके से भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थानाक्षेत्र के ग्राम फतेहसिंह का पुर्वा निवासी विश्वनाथ प्रताप सिंह पुत्र स्व०ऊधल सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को सुबह लगभग 11 बजे वह अपने घर के बाहर जानवरों को चारा दे रहे थे। तभी अनिल कुमार पुत्र रमेश चन्द्र,नागेंद्र पुत्र नामालूम निवासीगण उरूशे का पुर्वा तथा सनी पुत्र रमेशचंद्र, कुलदीप पुत्र हरनाम सिंह निवासी फतेहसिंह का पुर्वा थाना फफूंद आये और मेरे साथ गाली गलौज करने लगे जब मैने गली देने से मना किया तो उक्त लोगो ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। चिल्लाने की अबाज सुनकर मौके पर मेरी माँ भी आ गई तभी मेरी के साथ भी मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
[12/23, 7:18 PM] Ram Prakash Upaajtak: *आपसी विवाद में दोनों पक्षों से मामला दर्ज*

*अजीतमल,औरैया।* क्षेत्र के गोहानी कला गांव में किसी पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में,तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले दर्ज किये हैं। एक पक्ष से जनमेद पुत्र प्रेमबाबू ने पड़ोसी रविन्द्र व उसकी पत्नी गीता पर गाली- गलौज कर धारदार वस्तु से मारपीट किये जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं दूसरे पक्ष से रविन्द्र पुत्र छक्कीलाल ने पडोसी जनमेद, उसकी पत्नी विशना, उसका पुत्र रिंकू, पुत्रवधु अनीता, नाती कल्लू पर गाली गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए।
[12/23, 7:19 PM] Ram Prakash Upaajtak: *जनता महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

*अजीतमल,औरैया।* आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जनता महाविधालय अजीतमल में छात्र छात्राओ द्वारा रंगोली एवं राष्ट्रीय गीत लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ विद्यालय के प्राचार्य सुचीन्द्र शर्मा द्वारा माँ सरस्वति के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होने छात्र- छात्राओ को सम्बोधित करते हुये कहा कि ऐसी प्रतियोगिताअेा में हिस्सा लेने से उनके अन्दर छुपी प्रतिभाओ को प्रदर्शन करने का साहस मिलता है, और वह अपने हुनर का प्रर्दशन कर सकते है। वही कार्यक्रम संयोजिका डा0 प्रवीणा देवी ने बच्चो का उत्साहबर्धन करते हुये कहा ऐसे आयोजनो से छात्र छात्राओ की प्रतिभा का निखार आता है। प्रतियोगिता के आये परिणामों में रंगोली प्रतियोगिता में कर्तिका सिंह प्रथम, नेहा द्वितीय एवं गार्गी गुर्जर तृतीय स्थान पर रही। वही राष्ट्रीय गीत लेखन प्रतियोगिता में आलोक कुमार प्रथम, कु0 अंशिका द्वितीय तथा कु0 रोशनी तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में डा0 श्रीप्रकाश यादव, शशि पालीवाल, डा0 वीरेश भदौरिया, डा0 रत्ना, डा0 भूपेन्द्र त्रिपाठी, समर कुमार, डा0 कमलेश, डा0 देवेन्द्र, आदि ने निर्णयाक भूमिका में उपस्थिति रहे।
[12/23, 7:19 PM] Ram Prakash Upaajtak: *नाबालिग के साथ अश्लील हरकत, कपड़े लेकर भागने का आरोप*

*अजीतमल,औरैया।* क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने, पुत्री के विद्यालय जाते समय रास्ते मे अश्लील हरकतें करने व गत रात घर मे कूदकर, मंसूबों में नाकामयाब होने पर कपड़े लेकर भाग जाने का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली में प्रार्थना पत्र देने पहुंची महिला ने बताया कि उसकी पुत्री कक्षा 11 की छात्रा है। स्कूल जाते समय, मोहल्ले का ही निवासी एक युवक, रास्ते मे उससे अश्लील हरकतें करता है। कई बार उसे समझाया। गत बुधवार की देर रात सब लोग घर के बाहरी बरामदे में सो रहे थे। छत पर होकर आरोपी उसके घर मे घुस आया, और सो रही उसकी पुत्री को बदनीयती से दबोच लिया। शोर मचाने पर , कमरे में रखे पुत्री के अंदरूनी कपड़ो को उठा ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
[12/23, 7:19 PM] Ram Prakash Upaajtak: *रानी अहिल्याबाई होल्कर महाविद्यालय का नाम बदलने पर निकाला फ्लैग मार्च*

*बिधूना,औरैया।* प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश पाल ने सपा सरकार के दौरान रानी अहिल्याबाई होल्कर महाविद्यालय का नाम बदलकर डाक्टर राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय किये जाने को लेकर गुरुवार को वनखंडेश्वर मंदिर से महाविद्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस अवसर पर उन्होंने कहा कस्बे के बिधूना अच्छल्दा मार्ग पर स्थापित महाविद्यालय का नाम भाजपा सरकार में रानी अहिल्याबाई होल्कर महाविद्यालय के नाम से किया गया था जिसे 2016 में सपा सरकार ने बदल कर डाक्टर राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय के नाम से कर दिया |उन्होंने कहा कि जब तक महाविद्यालय का नाम रानी अहिल्या बाई होल्कर महाविद्यालय नहीं किया जाता तब तक उनका संघर्ष जारी रहेंगा|उन्होंने शांतिपूर्ण मार्च निकालने के बाद महामहिम राष्ट्रपति महामहिम राज्यपाल एंव केन्द्र एंव प्रदेश सरकार को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा| एसडीएम ने ज्ञापन महामहिम तक पहुचाने का आश्वासन दिया|इस अवसर पर पूर्वमंत्री सतीश पाल के साथ प्रेमकांत पाल सुरजन सिंह पाल ,पंकज पाल,डीपी सिंह ,महेन्द्र पाल आदि भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। उपरोक्त आशय का एक ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य को भी सौंपा गया है।
[12/23, 7:54 PM] Ram Prakash Upaajtak: *गोद भराई को आये मंगेतर ने युवती से की अश्लील हरकतें*

*औरैया।* फफूंद थाना निवासी लड़की पक्ष के परिजनों ने महिला थाना पुलिस को दी। तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी अयाना थाना क्षेत्र के गांव रोशनपुर निवासी शिवम पुत्र सुरेश के साथ तय की थी। जिस पर 10 नवंबर को पुत्री की गोद भराई कार्यक्रम हुआ था। इस दौरान विपक्षी के पूरे परिजन मौजूद रहे थे। इसके बाद शादी रुकाई का कार्यक्रम किया गया। जिसमें 50 हजार रुपये लड़का पक्ष को दिए गये। पीडि़त ने बताया कि रुकाई का कार्यक्रम पूरा होने के बाद लड़का शिवम ने पुत्री से एकांत में बात करने को कहा। जिस पर पुत्री व शिवम को बात करने की सहमति देते हुए उन्हें मकान के एक कमरे में आपस में बातचीत करने के लिए भेज दिया। थोड़ी देर बाद पुत्री बदहवास स्थिति में कमरे से बाहर आई। यह देख मौजूद सभी लोग आश्चर्य में पड़ गये। पूछने पर पुत्री ने बताया कि शिवम ने मेरे साथ अश्लील हरकतें की। जब मना किया तो शिवम ने कहा कि अब तो हमारी शादी होने वाली है। तुम मुझे खुश कर दो। जानकारी होते ही दोनों पक्षों के बीच झगड़ा-फसाद होने लगा। जिस पर लड़का पक्ष के लोगों ने शादी करने से मना कर दिया। कहा कि यदि तुम मेरे पुत्र के साथ शादी करना चाहते हो तो पांच लाख रुपये दो। पीडि़त ने जब असमर्थता जताई तो लड़के पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीडि़त लड़की पक्ष के परिजनों की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने नामजद आरोपी शिवम, सुरेश, मुन्नी व प्रीती के खिलाफ दहेज प्रताडऩा की रिपोर्ट दर्ज की है। महिला थानाध्यक्ष प्रीती सेंगर ने बताया कि पीडि़त लड़की पक्ष के लोगों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
[12/23, 8:02 PM] Ram Prakash Upaajtak: *पाक्सो एक्ट की आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा*

*औरैया।* अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे डीजीसी अभिषेक मिश्रा, विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो जितेंद्र सिंह तोमर व मृदुल मिश्रा ने बताया कि पीडि़ता के पिता ने थाना अयाना में रिपोर्ट लिखाई कि 13 सितंबर 2020 को सुबह वह गांव कटघरा में कचरिया देने गया था। उसके घर पर पत्नी जो कि अंधी है, व उसकी 11 वर्षीय बालिका रह गई। बाद में वादी की पत्नी पानी भरने चौराहे पर गई थी। उसकी बेटी उस समय विश्वनाथ पुत्र छोटे पाल निवासी रुरपुरा के पास ट्यूबवेल पर थी। ट्यूबवेल वादी की झोपड़ी के पास स्थित है। वादी जब घर लौटकर आया तो उसकी पुत्री का कच्छा खून से लथपथ पाया। वह पुत्री को अस्पताल लेकर गया तो पता चला कि आरोपी विश्वनाथ ने 11 वर्षीय अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट की तीन धाराओं में उक्त मामला पंजीकृत हुआ। पुलिस ने विवेचना कर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तत की। यह मामला विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) मनराज सिंह की कोर्ट में चला। अभियोजन की ओर से डीजीसी अभिषेक मिश्रा ने 10 वर्षीय अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को कठोर दंड देने की बहस की। वहीं बचाव पक्ष के वकील ने 57 वर्षीय उम्रदराज व्यक्ति को मजदूर बताते हुए रहम की मांग की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद एडीजे मनराज सिंह ने अभियुक्त विश्वनाथ को आजीवन कारावास व कुल पांच लाख रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया।अर्थदंड अदा न करने पर अतिरिक्त सजा सुनाई गई। कोर्ट ने अर्थदंड की जमा कराई धनराशि का 50 प्रतिशत पीडि़ता को चिकित्सकीय व्ययों व पुर्नवास की पूर्ति के लिए अदा करने का भी आदेश दिया। अधिवक्ता शिवम शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने तीनों धाराओं में आजीवन कारावास व भारी अर्थदंड की सजा सुनाई है।
[12/23, 8:17 PM] Ram Prakash Upaajtak: *कुशल कारीगरों को स्मार्टफोन, टैबलेट दे बनाएगी स्मार्ट*

*औरैया।* आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। अब आपको इलेक्ट्रिशियन, बढ़ई या अन्य किसी भी काम से जुड़े कारीगरों की आवश्यकता होने पर सेवा मित्र पोर्टल से घर बैठे इन कारीगरों को बुला सकते हैं। सरकार अब इन कुशल कारीगरों का डाटा सेवा मित्र पोर्टल पर अपलोड करेगी। वहीं सरकार ने इन कुशल कारीगरों को निशुल्क स्मार्टफोन और टेबलेट देने की भी योजना तैयार की है। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशक हरिकेश चौरसिया ने सभी जिला सेवायोजन अधिकारियों को सेवा मित्र पोर्टल पर अपने अपने जिले के कुशल कारीगरों का पंजीकरण कराने के निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश सरकार ने कुशल कारीगरों को घर बैठे ही आसानी से रोजगार उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है। योजना के मुताबिक सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में यदि आपको प्लंबर की आवश्यकता है तो आप सेवा मित्र पोर्टल पर जाकर लॉगइन करेंगे। आपको एक-दो नहीं बल्कि दर्जनों कारीगरों के नंबर मिलेंगे। आप घर बैठे ही किसी भी कारीगर को बुला सकते हैं। ग्राहकों को घर का काम करने के लिए बाजार या दुकान के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अब उनको घर बैठे ही कारीगरों की सुविधा मिलेगी। वहीं कारीगरों को भी काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। योजना से आम लोगों से लेकर विभिन्न पेशे से जुड़े कारीगरों को भी बड़ी सहूलियत होगी। पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले कुशल कारीगरों का सत्यापन जिला रोजगार अधिकारी करेंगे। जिले में 500 कुशल कारीगरों का पंजीकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।कहा कि सेवा मित्र पोर्टल पर कराएं पंजीकरण कराये। कुशल कारीगरों को वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराना होगा। कारीगर सेवा मित्र पोर्टल पर कारीगरों का निशुल्क पंजीकरण होगा। इसके अलावा बताया कि
साथ ही सरकार शीघ्र ही स्मार्टफोन एवं टैबलेट देने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

Taza Khabar