*एनटीपीसी ने थर्मामीटर, फेस मास्क, पोस्टर आदि उपलब्ध कराएं*
*औरैया।* देश की प्रतिष्ठित कॉर्पोरेशन में से एक एनटीपीसी के द्वारा कोरोना की तीसरी लहर से रोकथाम हेतु थर्मामीटर, फेस मास्क एवं स्वीप गतिविधियां से संबंधित पोस्टर, स्टीकर पेंपलेट आदि जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए गए। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि एनटीपीसी के अधिकारियों के द्वारा ककोर मुख्यालय पहुंचकर 30 थर्मामीटर मय बैटरी, 400 फेस मास्क, एक कार्टन स्वीप गतिविधि से संबंधित पोस्टर, स्टीकर व पैम्पलेट आदि उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इनका प्रयोग किया जाएगा। वहीं कोरोना की रोकथाम के लिए थर्मामीटर व फेस मास्क का प्रयोग किया जाएगा।
More Stories
बांदा11अक्टूबर 26*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में स्व. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि*
बांदा 11 अक्टूबर 26*सपा लोहिया वाहिनी में संगठन विस्तार, बांदा से चंद्रदीप उर्फ दीपू यादव जिलाध्यक्ष नामित*
मुजफ्फरनगर, 11 अक्टूबर 26 बिहारी अतिशय क्षेत्र में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,