औरैया 22 सितम्बर *केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे जिले के आलाधिकारी*
*रेलवे क्रासिंग पर दलदल में तब्दील मार्ग में फंसे रहे डीएम औऱ एसपी*
*कंचौसी,औरैया।* सांसद अकबरपुर देवेन्द्र सिंह भोले द्वारा आगामी 25 सितम्बर को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी कंचौसी आ रहे हैं।इसी को देखते हुए हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल और कानपुर देहात औरैया बॉर्डर का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक रेलवे क्रासिंग से निकलते समय दलदल में तब्दील औरैया रसूलाबाद मार्ग पर फंस गये , औऱ नहरपुल पर लगे जाम में एसपी औरैया औऱ डीएम जाम में लगभग दस मिनट तक फंसे रहे।मार्ग को दुरस्त करने के अकबरपुर सांसद ने रेलवे क्रासिंग मार्ग और रेलवे स्टेशन रोड़ के लिए एनओसी के लिए डीआरएम प्रयागराज से फोन पर बात की।सांसद ने बताया डीआरएम प्रयागराज ने दो दिनों के भीतर एन ओ सी पीडब्ल्यूडी विभाग को उपलब्ध करा दी जाएगी।डीएम प्रकाशचंद्र श्रीवास्तव और एसपी चारु निगम ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।इस मौके पर डीएम कानपुर देहात नेहा जैन, एसपी कानपुर देहात सुनीति, औरैया एएसपी शिशुपाल सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष कानपुर देहात प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह राजू , पीडब्ल्यूडी एक्सईएन औरैया अभिषेक यादव, सीओ सदर औरैया , सीओ डेरापुर, एसओ दिबियापुर, एसओ मंगलपुर, कंचौसी चौकी इंचार्ज अविनाश चंद, जितेन्द्र तिवारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
More Stories
जयपुर 20 अक्टूबर 26*कलर्स ऑफ इंडिया का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया
जयपुर 20अक्टूबर 26*या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमोस्तस्यै नमोस्तस्यै नमो नमः*
लखनऊ 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें