औरैया 22 मार्च *मंदिर पर बने कुंड में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम*
*औरैया।* बेला के गांव शिवरा में दाऊ जी के मंदिर पर बने राम कुंड में नहाने गए किशोर में एक अचानक पैर फिसलने से कुंड में डूब गया। साथियों ने भागकर गांव में पहुंचकर घटना बताई। इस पे ग्रामीण और परिजन दौड़ कर पहुंचे। ग्रामीणों ने कुंड में उतरकर किशोर को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव शिवरा निवासी अशोक सक्सेना का 11 वर्षीय पुत्र अवनीश अपने दोस्तों के साथ गांव के बाहर स्थित दाऊ जी के मंदिर पर बने राम कुंड में नहा रहा था। नहाते समय अचानक पैर फिसलने से वह डूबने लगा तो अन्य दोस्तो ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह गहरे पानी मे डूब गया। दोस्त वहाँ से भागे और गांव पहुंचकर ग्रामीणों जौके परिजनो को घटना बताई। ग्रामीण और परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीण ने कुंड में कूदकर किशोर को निकाला तब तक किशोर ने कुंड में दम तोड़ दिया था। शव देख परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणो को भी भीड़ लग गई थी।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*