February 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 22 नवम्बर *सड़क के किनारे पड़े मिले युवक के शव की हुई शिनाख़्त*

औरैया 22 नवम्बर *सड़क के किनारे पड़े मिले युवक के शव की हुई शिनाख़्त*

औरैया 22 नवम्बर *सड़क के किनारे पड़े मिले युवक के शव की हुई शिनाख़्त*

*औरैया।* शहर के दिबियापुर फफूंद मार्ग पर
रविवार की सुबह आने जाने वाले राहगीरों ने एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा था। जिस पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही कोतवाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे कुछ समय के उपरांत पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गये थे, तथा उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाये थे। पुलिस ने घटनास्थल पर शराब के पौवा भी बरामद किये थे। पहचान मिटाने के लिए युवक का चेहरा भी जलाया गया था। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। उपरोक्त मृतक की शिनाख्त सोमवार को उसकी पत्नी ने की है।
दिबियापुर-फफूंद मार्ग पर रविवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे उधर से गुजर रहे राहगीरों ने जूनियर दिल्ली पब्लिक स्कूल को जाने वाले कच्चे मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति का जला शव पड़ा देखा। इस पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष अवस्थी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जानकारी होते ही थोड़ी ही देर में एसपी अभिषेक वर्मा भी घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी ली। फारेंसिक टीम ने मौके से जरूरी सबूत जुटाए। इस मौके पर पुलिस ने घटना स्थल से दो देशी शराब के पौवे बरामद किये। जिसमें एक भरा व एक खाली था। मृतक की शिनाख्त मिटाने के इरादे से शव का चेहरा भी पेट्रोल डालकर जलाया गया था। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीओ सिटी पुलिस टीम के साथ मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था। सोमवार दो मृतक युवक की पत्नी ने उसकी तैनात अपने पति अनिल कुमार निवासी ग्राम नगला पूठा थाना भरथना जनपद इटावा के रूप में की है। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति औरैया मंडी समिति में पल्लेदारी का काम करता था। कोतवाली पुलिस मौत के कारणों की जांच करने में जुटी हुई है।

Taza Khabar