औरैया 22 जनवरी *बेमौसम बरसात से किसानों की बड़ी चिंताएं शीत लहर जारी*
*30 जनवरी तक बारिश के साथ शीतलहर से नहीं मिलेगी निजात रेड अलर्ट जारी*
*औरैया।* शुक्रवार को सूर्य देवता की निकलने से आम जनमानस ने राहत की सांस ली थी, लेकिन देर शाम से ही आसमान में कारे कजरारे बादल घिर आये, और बेमौसम बरसात शुरू हो गई। जिससे शीत लहर पुनः बढ़ गई। बिगड़ते मौसम एवं शीतलहर को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में भारी गिरावट आने के साथ आगामी 30 जनवरी तक शीत लहर से निजात नहीं मिलेगी। वहीं न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। शीत लहर अगले 48 घंटों तक चल सकती है। वही बारिश के भी आसार बताए जा रहे हैं। इसकी चपेट में औरैया इटावा समेत तकरीबन 32 जिले प्रभावित हो सकते हैं। भीषण ठंड से सावधान एवं सुरक्षित रहने की सलाह दी जाती है। इस बेमौसम बरसात से किसानों की फसलें भी प्रभावित होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
शुक्रवार को सूर्य देवता ने तकरीबन 1 सप्ताह बाद दर्शन दिये जिससे तापमान में बढ़ोतरी होने के चलते आम जनमानस ने राहत की सांस ली थी , लेकिन मौसम ने देर रात पुनः करवट बदली , और बेमौसम बरसात शुरू हो गई। यह बारिश शनिवार की सुबह की जारी रही। जिससे शीत लहर का प्रकोप पुनः बढ़ गया। इसी के चलते लखनऊ मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि इस बेमौसम बरसात का कहर आगामी 30 जनवरी तक रह सकता है। तथा शीत लहर का प्रकोप आगामी 48 घंटों तक रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक जाने की पूर्ण संभावना है। इसके लिए आम जनमानस को शीत लहर से बचाव के लिए सावधानी बरसने की अति आवश्यकता है। शीत लहर में लापरवाही बरतने पर दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इस लिए सावधानी को अवश्य अपनाएं। बेमौसम बरसात से किसानों की फसलें खासकर आलू , दलहन एवं सब्जी आदि की फसलों पर प्रभाव पड़ेगा। विकासखंड भाग्यनगर एवं औरैया क्षेत्र के किसान राम सिंह भारती , गणेश बाबू , रामनरेश , हरिशंकर , राम आसरे एवं गजेंद्र सिंह , नाथूराम , सेवाराम , राजवीर व जय दयाल आदि लोगों का कहना है कि इस बेमौसम बरसात से उनकी उपरोक्त फसलों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। जिससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
More Stories
मिर्जापुर: 28जून 25 *मास्टर बोला कि धीरे से मारा लेकिन सीसीटीवी ने उगला राज*
उन्नाव28जून25*भाजपा सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान,कहा-संविधान सेक्युलर शब्द हटाया जाए
पूर्णिया28जून25* 4,000 लीटर प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सिरप के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार : आरक्षी अधीक्षक महोदिया