March 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 22 जनवरी* कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र मीडिया के समक्ष किया प्रस्तुत

औरैया 22 जनवरी* कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र मीडिया के समक्ष किया प्रस्तुत

कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र मीडिया के समक्ष किया प्रस्तुत

कांग्रेस की सरकार बनते ही घोषणा पत्र में किए गए वादे किए जाएंगे पूरे- शिववीर दुबे

औरैया। उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र जारी किया है। यह घोषणा पत्र युवाओं के लिए है जिसे भर्ती विधान का नाम लिया गया है। इस संबंध में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष द्वारा वार्ता का आयोजन किया गया।
शहर के रोडवेज बस स्टैंड के समीप स्थित कमला लॉज में कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिववीर दुबे ने वार्ता का आयोजन करते हुए कहा की कांग्रेस का घोषणा पत्र जो भर्ती विधान के नाम से है। इसमें युवाओं का भरोसा, लोकतंत्र एवं न्याय को बढ़ावा देना होगा। साथ ही 2022 के चुनाव का घोषणा पत्र भी है जिसमें कांग्रेस अब युवाओं को लेकर, स्वास्थ एवं जनता के हितों के लिए घोषणाएं जारी की है। यही नहीं कांग्रेस सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर जितनी सीटें घोषित की गई है उनमें 40 प्रतिशत महिलाओं की हिस्सेदारी की है। इसलिए कांग्रेस का वजूद निरंतर बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नौजवानों को रोजगार मुहैया कराए जाने का वादा किया गया था मगर हकीकत यह है कि लाखों नौजवानों ने मोदी सरकार की नीतियों के कारण अपने रोजगार गवा दिए हैं। भाजपा का मकसद इस देश में एकाधिकार लाने का है जहां सारे छोटे व्यवसाय की कमर तोड़ कर देश का सारा धन कुछ पूंजी पतियों के हाथ में दे दिया जाए। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी यह नहीं होने देगी। छोटे व्यवसाय यूपी की शक्ति है जो बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करते हैं। हम उन्हें पुनर्जीवित करना चाहते हैं। बताया कि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की डेढ़ लाख पद खाली हैं जो कांग्रेस सरकार बनते ही भरे जाएंगे। बेसिक शिक्षा क्षेत्र में एक लाख प्रधानाध्यापकों की कमी को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 38 हजार पद भरे जाएंगे, उच्च शिक्षा और महाविद्यालयों में रिक्त आठ हजार पदों को भी भरा जाएगा। इसके अलावा जहां-जहां भी पद रिक्त चल रहे हैं उन्हें शीघ्र सरकार बनने के उपरांत भरा जाएगा। जिला अध्यक्ष शिववीर दुबे ने बताया कांग्रेस सरकार बनते ही युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जाएंगे। मल्लाहों और निषादों के लिए विश्वस्तरीय संस्थान बनाया जाएगा जिनमें उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।इसके अलावा भी कांग्रेस के घोषणा पत्र में जनहित के लिए कई कार्य किए गए हैं। वार्ता के दौरान प्रवीण गुप्ता सहित अन्य कांग्रेसी भी मौजूद रहे।

Taza Khabar