अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में चार गिरफ्तार
अयाना,औरैया। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अयाना थाना प्रभारी श्रीकेश भारती के दिशानिर्देशों पर गुरुवार की रात्रि को थाना क्षेत्र में अवैध शराब की धरपकड़ अभियान में हलका प्रभारियों ने अलग अलग जगहों से 04 लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।
उप निरीक्षक शम्भूदयाल ने खेराडांडे रोड पर बालकिशन निवासी बीझलपुर को 16 देशी शराब के क्वार्टर के साथ गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक हरिहर सिंह ने कटघरा तिराहे के पास से जीतू दोहरे निवासी भौतापुर को 05 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया जबकि उपनिरीक्षक हरिहर सिंह ने जसवंतपुर तिराहे से भौतापुर निवासी धीरज दोहरे को 05 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।इसी तरह से उपनिरीक्षक रजनीश कुमार ने कैथौली मोड़ के पास से असेवा निवासी को 17 देशी शराब के क्वार्टर सहित गिरफ्तार कर लिया।
सभी को थाने पर ही जमानत देकर छोड़ा गया।

More Stories
जयपुर 28 मार्च 26*NHAI ने टोल दरें बढ़ाईं, बस और ट्रक चालकों पर बढ़ा बोझ।*
बाड़मेर28 मार्च 26*धनाऊ अघोषित बिजली कटौती से धनाऊ तहसील मुख्यालय पर हाहाकार.
कानपुर देहात28मार्च26*मा0 प्रभारी मंत्री जी ने विकास खंड कार्यालय परिसर डेरापुर में अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का किया अनावरण*