March 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 22 अक्टूबर *रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

औरैया 22 अक्टूबर *रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

औरैया 22 अक्टूबर *रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

*फफूँद,औरैया।* क्षेत्र के दिबियापुर रोड पर स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में दिवाली को लेकर छात्र छात्रओं में बड़ा उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर विद्यालय में दो दिवसीय क्रियाकलापों का आयोजन किया गया। जिसमें शुक्रवार को हाउस बोर्ड सजावट का आयोजन हुआ और शनिवार को रंगोली बनाना कार्ड बनाना और दिया सजाना जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ पंकज शर्मा ने बताया विद्यालय के चारों हाउस गंगा गोदावरी नर्मदा और कृष्णा ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तथा अपने हाउस मास्टर और हाउस कैप्टन के सहयोग से अच्छा प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि इस तरह के क्रियाकलापों से बच्चों की प्रतिभा बाहर आती है और निखर कर आती है बच्चों के अंतर्मुखी प्रतिभा को खोजना विद्यालय की जिम्मेदारी है जिसको विद्यालय समय समय पर क्रियाकलापों के माध्यम से करता रहता है विद्यालय में दिवाली अवकाश 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय में चारों हाउस की मदद से 7.5 फीट का भारत का नक्शा रंगोली के रूप में प्रस्तुत किया गया जो सभी के आकर्षण का कारण बना। जिसमें हिमांशु सिंह अभिषेक तथा आयुष मिश्रा कक्षा ग्यारहवीं से शोभित, अंश, आयुष एवं अक्षित कक्षा 10 वीं से अंकुर कक्षा आठ तथा खुशी कक्षा 9 का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर रोहित , काजल , सोनम , कुलदीप , निशा , दीपक गौरव गांगुली सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Taza Khabar