औरैया 21 मार्च *कंचौसी रेलवे क्रासिंग पर लगा घण्टे भर जाम*
*कंचौसी,औरैया।* दिल्ली हावड़ा रूट पर स्थित कंचौसी पूर्वी क्रासिंग पर रोजाना लगने वाला जाम राहगीरों के लिए नासूर बन गया है ,क्रासिंग खुलने के एक घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे।चौकी पुलिस ने बारी बारी से वाहनों को निकलवाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।सोमवार को कंचौसी रेलवे स्टेशन व सुखमपुर क्रासिंग पर मशीनों द्वारा ट्रैक मरम्मत कार्य किया जा रहा है, जिससे 45 के काशन पर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ट्रेनों के धीमी गति से निकलने की वजह से किसी तरह क्रासिंग बंद करा ट्रेनों को गुजारा गया तो दोपहर दो बजकर तीस मिनट पर सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। जाम के चलते वाहन रेलवे क्रासिंग पर ही फंसे रहे। दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद क्रासिंग खोली गई तो दोनों ओर से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। इससे वाहनों के निकलने में परेशानी हुई।जाम की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे चौकी पुलिस ने बारी बारी से वाहनों को निकलवाया तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।

More Stories
महोबा26जून26*चरखारी की ऐतिहासिक धरोहर ने फिर पहनी शाही शान, ड्योढ़ी महल बना भव्य हेरिटेज होटल
महोबा 26जून26*चरखारी के भैरोगंज और चिन्तेपुरा वार्डों में गहराया पेयजल संकट, ‘हर घर जल’ योजना पर उठे सवाल
सुल्तानपुर26.06.2026*अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाए गये अभियान के अनुपालन में 2 अभियुक्त गिरफ्तार