औरैया 21 दिसम्बर *कोरोना काल के बाद शारदीय प्रदर्शिनी लगने से लोगो मे उत्साह*
*कंचौसी,औरैया।* कोरोना काल के बाद कंचौसी कस्बे में प्रतिवर्ष लगने वाली शारदीय प्रदर्शिनी के इस बार आयोजन से कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो मे उत्साह देखा जा रहा है, एक माह चलने वाली प्रदर्शिनी में शरुआती दस दिनों तक पशु मेला का आयोजन किया जाता है व बाकी दिनों में खिलौने, कपड़े , मिठाई, बर्तन , बक्से व झूले आदि की दुकानें सजाई जाती है, मंगलवार को प्रदर्शिनी में सैकड़ों लोगों को पहुँचे जिससे दुकानदारों के चेहरे खिल उठे,पशु मेले में हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश व प्रदेश के आसपास जिलों से लोग पशुओं को खरीदने व बेचने आते है, मेला मालिक व आयोजक नरसिंह यादव ,सुदीप यादव व विश्राम सिंह यादव ने बताया मेले में बिजली ,पानी व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं,किसी भी प्रकार अराजकता रोकने के लिए मेला सीमित के सदस्य व चौकी पुलिस के जवान सहयोग करते हैं।

More Stories
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी*
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*शालिनी सिंह बनी उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोसल मीडिया विभाग की अध्यक्ष*