औरैया 21 जून *स्कूल के बच्चों ने योगाकर लोगों को किया जागरूक*
*कंचौसी,औरैया।* एक सप्ताह से चल रहे योग दिवस सप्ताह के लिए भाग्यनगर ब्लाक के कंचौसी गाँव स्थित कंपोजिट विद्यालय में छात्रों और स्कूल के समस्त टीचरों ने हिस्सा लिया, वहीं प्रधानाध्यापक् सौरभ त्रिपाठी ने बताया, कि सभी लोग अपने दफ्तर, घर, स्कूल,पार्क या किसी खेल मैदान में प्रत्येक दिन सुबह 6 बजे योग करें तथा उसकी एक फोटो आयुष कवच ऐप पर अपलोड अवश्य करें। साथ ही उन्होंने आम जनता को भी इस ऐप का उपयोग करने हेतु आग्रह किया,उन्होंने अपील की कि सभी को योग सप्ताह में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। अपने घर में परिवार के सदस्यों के साथ घर में ही योगा कर सकते है,उन्होंने कहा कि कोरोना काल के पश्चात यह पहली बार योग कार्यक्रम किया जा रहा है तथा अमृत महोत्सव आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर यह कार्यक्रम बड़े पैमाने पर होना चाहिए। योग सभी के लिए बहुत जरूरी होता है , और इस योग दिवस पर युवा पीढ़ी व बच्चों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।अमृत महोत्सव आजादी के 75 वी जयंती पर हर घर तिरंगा अभियान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए अपील की। उन्होंने आम जनमानस के लिए कहा कि तिरंगे का सम्मान करना हम सभी भारतियों का प्रथम दायित्व है, तथा इसकी रक्षा, सुरक्षा करना भी हमारा कर्तव्य है। इस लिए तिरंगे का अपमान ना होने पाए। योगा के समय बच्चों सहित स्कूल का समस्त स्टाप मौजूद रहा।

More Stories
बरेली ३० मार्च 26*मुस्लिम युवक से मारपीट और नारे लगवाने के मामले में बजरंग दल से जुड़े ऋषभ ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया
लखनऊ30मार्च26* सीएम ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सेविकाओं को स्मार्टफोन एवं नियुक्ति-पत्र का वितरण किया
अयोध्या30 मार्च 26*उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) का परिणाम घोषित हुआ।