औरैया 21 जून *युवक को आज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,मौत*
*फफूंँद थाना क्षेत्र के गांव डेरा बंजारन में घटी दुर्घटना*
*फफूंँद,औरैया।* थाना क्षेत्र के गांव एक गांव में एक युवक को आज्ञात वहान ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। गांव वालों के देखने पर अस्पताल में लेकर गये,जहां पर डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद कानपुर देहात थाना मंगलपुर के गांव बीसलपुर निवासी 30 वर्षीय अखिलेश नायक पुत्र महेश नायक की फफूंँद थाना क्षेत्र के गांव डेरा बंजारन में ससुराल में शादी में शामिल होने आया हुआ था। देर रात्रि में अपनी बाइक से अखिलेश कही जा रहा था। जैसे ही गांव से निकल कर फफूंँद- ककोर मार्ग पर पहुंचा तभी किसी आज्ञात वहान ने जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। गांव के लोगो के देखने पर तत्काल वह प्राइवेट अस्पताल में लेकर गये , जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के दो पुत्र अरुण 7 वर्ष व कीर्ति 5 वर्ष बताये जाते हैं।

More Stories
नई दिल्ली16जुलाई26*हाइड्रोजन ट्रेन,हरित भविष्य की ओर भारतीय रेल की ऐतिहासिक छलांग
प्रतापगढ़16जुलाई26*रक्तदान महादान: डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन,
बांदा 16 जुलाई 26*अवैध कटान रोकने और वृक्षारोपण की पारदर्शिता को लेकर जिला वनाधिकारी को सौंपा ज्ञापन