February 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 21 अगस्त *महिला एवं बाल विकास के तत्वावधान में कैप का हुआ आयोजन*

औरैया 21 अगस्त *महिला एवं बाल विकास के तत्वावधान में कैप का हुआ आयोजन*

औरैया 21 अगस्त *महिला एवं बाल विकास के तत्वावधान में कैप का हुआ आयोजन*

*औरैया।* विकासखंड औरैया क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैतापुर में महिला एवं बाल विकास समिति औरैया के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान साक्षरता एवं प्रौद्योगिकी मीडिया के सहयोग से महिलाओ की सतत आजीविका एवं सुरक्षित आजीविका कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में महिलाओ को स्थायी आजीविका कृषि , पशुपालन , सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए सन्दर्भ ब्यक्ति द्वारा जागरूक किया गया। इसमे महिलाये स्थायी कृषि फूलों की खेती बागवानी औषधीय कृषि, मसाले वाली फसले , डेयरी , नर्सरी, मुर्गीपालन मछलीपालन फार्म हाउस ,आदि से जुड़ने के टिप्स बताए गए किस तरह महिलाये इन कुटीर उद्योग से जुड़े और सरकारी अनुदान और केसीसी का लाभ ले सकते है। महिलाओ ने अपनी आजीविका के बारे में आ रही परेशानियों की केस स्टडी अपनी कहानी अपनी जुबानी प्रस्तुत की है। इस अवसर पर समिति सचिव रीना पाण्डेय, ग्रामीण महिलाये मनोरमा अनीता राजकुमारी, माया , सीता उषा के सहित 100 से अधिक महिलाओ ने भाग लिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान अभिषेक यादव एवं प्रधान प्रतिनिधि अनुज यादव के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

Taza Khabar