औरैया 21 अगस्त *फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने पर दो युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज*
*फफूंँद,औरैया।* थाना क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण और गोपियों को लेकर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने पर एक दर्जन युवको ने फफूंँद थाने में आकर तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
रविवार को औरैया के रुहाई मोहल्ला निवासी शोभित यादव पुत्र किशोर यादव ने थाने में तहरीर देते हुये बताया कि जन्माष्टमी के पर्व को लेकर 19 अगस्त को फफूंँद क्षेत्र के गांव इटाहा निवासी मनीष चौधरी व देवरपुर निवासी पुष्पेंद्र ने फेसबुक अकाउंट पर भगवान श्रीकृष्ण के बारे में अमर्यादित टिप्पणी की है। यह हमारे आस्था पर प्रहार है। भगवान श्रीकृष्ण सभी लोगो के भगवान है। इसके बाद लोगों ने थाने में जाकर तहरीर दी और युवको को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही युवको को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,