औरैया 20 सितम्बर *जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में लड़कियों की बिझाई टीम व लड़कों की वेलझार टीम ने दिखाया दमखम*
*औरैया।* मंगलवार को पीबीआरपी इंटर कॉलेज दिबियापुर मे जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद की लगभग 20 विद्यालयों की (बालक व बालिका) 65 टीमों ने प्रतिभाग लिया। लड़कियों की राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिझाई व लड़कों की उर्मिला देवी इण्टर कॉलेज वेलझार टीम ने दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ संतोष कुमार शुक्ला (प्रधानाचार्य वैदिक टेक्निकल इंटर कॉलेज, दिबियापुर ) एवं गुरु नारायण अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रतियोगिता में अंडर 14 लड़कियों में राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय विझाई की टीम विजेता रही वहीं उप विजेता टीम- जनता इण्टर कॉलेज विरुहनी अंडर 14 लड़को में उर्मिला देवी इण्टर कॉलेज वेलझार की टीम ने परचम लहराया और उप विजेता टीम- पी.बी.आर. पी. दिबियापुर रही।अंडर 19 लड़को की टीम में उर्मिला देवी इण्टर कॉलेज वेलझार ने परचम लहराया।जनता इण्टर कॉलेज अजीतमल की टीम उपविजेता रही।कार्यक्रम मे अथिति विपिन गुप्ता ने कहा कि कबड्डी खेल भारतीय संस्कृति व भारतीय खेलों का अभिन्न अंग है। इस तरह के खेल समय-समय पर होते रहने चाहिए जिससे राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए हमारे बच्चे परिपक्व हो सके तथा उनके शारीरिक विकास व स्वास्थ्य के लिए भी ऐसे खेल अति आवश्यक हैं। गुरु नारायण अग्रवाल ने विजेता टीमों को बधाई दी तथा इस आयोजन के लिए अपना हर्ष व्यक्त किया।विद्यालय के प्रबंधक इंजी. दिनेश पाण्डेय ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनायें दी। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम सयोजक सौरव कश्यप ने सभी टीमों के खिलाड़ियों का उनके शानदार खेल के लिए उत्साहवर्धन किया तथा उनके कोच व सहयोगी सदस्यों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्य अखिलेश मिश्रा ने अपने सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं विशेषकर पीटीआई का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम मे जिला सचिव होशियार सिंह, सह सचिव भूपदीप सिंह,संचालक एसपी पाठक आयोजन मंत्री इंदरजीत सिंह एवं सभी विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं पीटीआई मौजूद रहे। विद्यालय मे प्रशांत पुरवार,अक्षय तिवारी, ज्योति पाण्डेय, संगीता दीक्षित, कपिल भदौरिया आदि सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं मौजूद रहे।

More Stories
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*
सुल्तानपुर30जून26*1 जुलाई से सुलतानपुर में स्कूली वाहनों की होगी सघन जांच,