औरैया 20 सितम्बर *ग्राम प्रधान ने स्वच्छता सप्ताह महायान पर गांव में लगाई झाड़ू*
*सेवा सप्ताह स्वच्छता के अंतर्गत ग्राम प्रधान पति ने चलाया महाअभियान*
*कठोर,औरैया।* भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्म दिवस के शुभ अवसर पर सेवा सप्ताह स्वच्छता महाअभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत गोरी गंगा प्रसाद के प्रधान पति इंद्रपाल सिंह पाल भाजपा जिला मंत्री ने गांव की गलियों व हनुमान मंदिर पर स्वच्छता कार्यक्रम अभियान चलाया तथा सभी लोगों से स्वच्छता अभियान में शामिल होने की अपील की , जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद प्रधान पति व ग्रामीणों ने गांव के हनुमान मंदिर पर जाकर सफाई की। इस कार्यक्रम के मौके पर प्रमोद कुमार पाल , रोहताश, राजेंद्र सिंह , शैलेंद्र कुमार, गोविंद, अरविंद कुमार, प्रेमचंद, भोले आदि मौजूद रहे। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत कपूर में प्रसिद्ध शिव मंदिर परिसर में भाजपा मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया जिसमें क्षेत्रवासी व्यापारी आदि ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया इस स्वच्छता अभियान के अवसर पर भाजपा संयोजक अनुराग दीक्षित, शिव सिंह भारती, संयोजक भाजपा अनुराग दीक्षित , मंडल उपाध्यक्ष विजय शर्मा, युवा मोर्चा मंडल कन्हैया पांडे, नरेंद्र ठाकुर, अंकुर दुबे, विजय शर्मा, उमेश शर्मा, श्यामू दुबे व जितेंद्र सिंह यादव तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
कानपुर देहात15अक्टूबर25*ADG_Knr द्वारा कोतवाली अकबरपुर का औचक निरीक्षण किया गया
हरियाणा15अक्टूबर25*किसान नेता को अमर्यादित ढंग से गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया जाए।
अयोध्या15अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें