औरैया 20 सितंबर *मंगलम गेस्ट हाउस में हुआ शपथ ग्रहण समारोह*
*औरैया।* जायंट्स वेल फेयर फाउंडेशन की यूनिट 3 के 4 ग्रुपों का सोमवार को नगर के मंगलम गेस्ट हाउस मे भब्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में जायंट्स ग्रुप ऑफ औरैया, जायंट्स ग्रुप ऑफ औरैया सहेली,जायंट्स ग्रुप ऑफ दिवियापुर सहेली व नवसृजित ग्रुप जायंट्स ग्रुप ऑफ औरैया प्रोग्रेसिव के लगभग 100 सदस्यों ने समाज सेवा की शपथ ली।न्यू ग्रुप के सदस्यों को फेडरेशन उपाध्यक्ष ऊषा यादव ने दीक्षा दिलाई व फेडरेशन के यूनिट निदेशक विपिन मित्तल ने सभी ग्रुपो के अध्यक्षो व सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि जायंट्स इंटरनेशनल स्पेशल कमेटी के सदस्य डॉ शिवराज सिंह यादव ने कहा कि पीड़ित व जरूरतमंद की सेवा करना ही जायंट्स का मूल मंत्र है,औरैया जनपद में जायंट्स परिवार द्वारा संचालित समाज सेवाएं सराहनीय है।आगामी समय मे औरैया के आसपास जायंट्स का इतना विस्तार हो कि जायंट्स का मुख्यालय औरैया के आसपास ही हो जाय।फेडरेशन अध्यक्ष कृष्ण अवतार गुप्ता ने सभी को बधाई देते सामाजिक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह में उपस्थित राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम विश्नोई ने कहा कि जायंट्स ग्रुप औरैया की मातृ संस्था है आज औरैया में जितने भी सामाजिक संगठन कार्य कर रहे है सब जायंट्स के पद चिन्हों पर ही चलकर आगे बढ़ रहे है उनमें से में एक स्वयं भी हूं।जायंट्स ही वो संस्था है जिसने सबसे पहले बैकुंठ रथ वाहन चलाया, यमुना घाट पर जाकर सफाई किये जाने का कार्य किया व भव्य यमुना आरती का शुभारंभ कराया। समाज सेवा में जायंट्स ग्रुप निस्वार्थ रूप से अग्रणीय है। इन प्रमुख लोगो के अलावा समारोह को विशिष्ट अतिथि मधुपमा वार्ष्णेय ,ऊषा वार्ष्णेय , हरी नारायण अग्रवाल, भीम सेन सक्सेना , ज्ञान सक्सेना आदि ने संबोधित किया। समारोह में औरैया जायंट्स ग्रुप के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल , औरैया सहेली के अध्यक्ष सुधा अग्रवाल , दिवियापुर सहेली की अध्यक्ष पुष्पलता वर्मा व न्यू ग्रुप औरैया प्रोग्रेसिव के अध्यक्ष अविरल अग्रवाल के नेतृत्व में उनकी टीम ने समाज सेवा की शपथ ली। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक डॉ मनोज चौरसिया, मोहन अग्रवाल, नवनीत पुरवार, पूर्व अध्यक्ष नितिन वर्मा, वेद गहोई, शिव कुमार श्रीवास्तव, सलिल सक्सेना, शलभ अग्रवाल, आंनद पोरवाल, गुरमीत सिंह, निखिल अग्रवाल, रविभान सिंह , सौरभ विश्नोई, सीवू गुप्ता, राम किशोर बरसैय्या, अनुज धनगर, श्याम विश्नोई, अरविंद माधव,दीप चंद , विशाल दुबे, दीक्षात गुप्ता, अनुराग गर्ग,हर्षवर्धन गर्ग, डॉ० सज्जाद जाहिर, विवेक शिवहरे, अजय वर्मा, अंकित अग्रवाल, ज्योति विश्नोई, पंकज प्रज्ञा, ममता बरसैय्या, संगीता गहोई, नीलम लोहिया, राधा आर्या, राधा पुरवार, पूनम पुरवार, सुधा भारतीय, प्रीति पोरवाल, नीता विश्नोई, प्रीति अग्रवाल, रेखा गुप्ता, ऋतु गुप्ता, दीपा गुप्ता, नीलम गुप्ता, रेनू सिंह आदि ने समारोह में शपथ ली। समारोह का संचालन कुलदीप यादव ने किया व आभार प्रशानिक निदेशक अनूप सक्सेना ने जताया।
More Stories
मथुरा 19 जून 25*पैदल गश्त/चैकिंग*जनपद के सभी अधिकारी अपने अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*
मथुरा 19 जून 25*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 532 ग्राम अवैध गांजा सहित किया गिरफ्तार ।*
बाराबंकी19जून*जिला जज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण*