औरैया 20 नवंबर *भाजपा मंडल फफूँद का दीपावली मिलन समारोह संपन्न*
*समारोह के दौरान नगर पंचायत चुनाव पर दिया गया विशेष बल*
*फफूँद,औरैया।* रविवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल फफूँद की ओर से दीपावली मिलन समारोह का कार्यक्रम कराया गया।जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल फफूँद के अध्यक्ष गोविंद मिश्रा ने की तथा संचालन भाजपा मंडल फफूँद के महामंत्री अनुज दुबे ने किया। इस दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, शिव सिंह भारती जिला महामंत्री, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, भाजपा के जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरी एवं सदर विधायक औरैया गुड़िया कठेरिया आदि लोग उपस्थित थे, आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल फफूंद की ओर से दीपावली मिलन समारोह का कार्यक्रम कराया गया यह कार्यक्रम कस्बा फफूँद के एक गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ तथा इस कार्यक्रम के आयोजक गेस्ट हाउस के संचालक योगेश तिवारी थे।
इस दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम के अवसर पर मास्टर सलीम खान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय मंत्री, अखिलेश पाल, उत्तम सिंह राजपूत, मनु राजपूत जिला महामंत्री महिला मोर्चा, ग्राम पंचायत कोठीपुर के प्रधान अमरेश पांडे, योगेश तिवारी, युवा नेता शिवम चतुर्वेदी, भाजपा महिला मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष जीत कुमारी दुबे, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता, शिव सिंह भारती जिला महामंत्री, लाखन सिंह राजपूत पूर्व राज्य मंत्री, प्रमोद अग्रहरी जिला प्रभारी, सदर विधायक औरैया गुड़िया कठेरिया, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्रा, आदि लोगों ने दीपावली मिलन समारोह पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए तथा सभी भाजपा नेताओं ने नगर निकाय चुनाव के संबंध में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से अपील की आने वाले नगर निकाय चुनाव में सभी मतभेदों को दूर कर भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्धारित प्रत्याशी को तन-मन-धन से सहयोग कर विजई बनाएं, ताकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शाख बढ़ सके। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की सदर विधायक औरैया गुड़िया कठेरिया का भारतीय जनता पार्टी की जिला महामंत्री मनु राजपूत ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया, इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रेष्ठ प्रधान का खिताब लेकर आए ग्राम पंचायत कोठीपुर के ग्राम प्रधान अमरेश पांडे का सदर विधायक औरैया गुड़िया कठेरिया, जिला अध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्रा, जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरी आदि नेताओं ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला महामंत्री कंचन श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मिथिलेश राजपूत, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गीता सिंह कुशवाह, मंडल उपाध्यक्ष अंकित रंजन त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि अनुराग शुक्ला, विनीत कुमार तिवारी, मानवेंद्र पोरवाल, श्यामू गुप्ता, भाजपा के मंडल संयोजक प्रदीप पांडे, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं नामित सभासद प्रमोद कुमार तिवारी, सभासद प्रबल शर्मा, बृजेंद्र शुक्ला, भाजपा मंडल फफूँद के मीडिया प्रभारी गोपाल कृष्ण मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार आदि सहित एक सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
कौशाम्बी १४ मार्च २६ * तीन घरों में ताला तोड़कर चार लाख कीमत का सामान उठा ले गए चोर
मथुरा 14 मार्च 26 जनपद मथुरा में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश पुलिस भरती परीक्षा के दृष्टिगत वरीय पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी का परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण
मथुरा 14 मार्च 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारीयो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*