औरैया 20 नवंबर *पेयजल पाइप लाइन के लिए खोदी गई नाली में गिर गाय फंसी*
*जगह जगह खोदी गई नाली लोगों के लिए बनी मुसीबत*
*उखड़ी गलियों सड़कों की मरम्मत नहीं है सुध*
*कंचौसी,औरैया।* पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई जगह-जगह नाली लोगों के साथ साथ जानवरों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। जिससे रात को ढिकियापुर में सड़क किनारे जेसीबी मशीन से खोदी गई नाली में एक छुट्टा गाय गिर कर फंस गई। जिसे गांव वालों ने रस्सी में बांधकर बाहर निकाला।
हर घर जल पेयजल योजना के तहत सहार ब्लाक की ढिकियापुर गांव सभा में बिझाई जा रही पाइप लाइन सुविधा की जगह लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। जगह जगह सड़कों गलियों को खोद दिया है। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार खुदाई कर पाइप बिछाकर सड़क व गलियों का खड़ंजा सही नहीं करवा रहा है जिससे आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।इसी लापरवाही से ढिकियापुर गांव में सड़क किनारे जेसीबी मशीन से खोदी गई नाली में एक गाय पाइप में रात के अंधेरे में गिर गई। फंसी गाय जब गांव के लोगों ने देखा तो उन्होंने संबंधित ठेकेदार और डायल 112 को खबर की जिससे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार और गांव वालों की मदद से फंसी गाय को रहा बांधकर बाहर निकालवाया।तब लोगों ने राहत की सांस ली।

More Stories
कौशाम्बी १४ मार्च २६ * तीन घरों में ताला तोड़कर चार लाख कीमत का सामान उठा ले गए चोर
मथुरा 14 मार्च 26 जनपद मथुरा में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश पुलिस भरती परीक्षा के दृष्टिगत वरीय पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी का परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण
मथुरा 14 मार्च 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारीयो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*