July 8, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 20 अगस्त *अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत*

औरैया 20 अगस्त *अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत*

औरैया 20 अगस्त *अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत*

*दिबियापुर, औरैया।* जिले के ककोर मुख्यालय के सटे गांव हंसे का पुरवा के समीप गुरुवार की शाम अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का शव घर आते ही कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक अर्जुन सिंह 35 वर्ष के पिता राखी लाल निवासी हंसे का पुरवा ने बताया कि उनका बेटा अपनी बहन के यहां सावनी देने के लिए मकनिया पुरवा गया हुआ था। वहां से वापस आ रहा था। तभी कंचौसी और नंदपुर गांव के बीच गुरुवार की देर शाम समय लगभग 8 बजे अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे उसका पुत्र अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। जब इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई , तो उन्होंने फोन द्वारा परिजनों को जानकारी दी। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरियापुर में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर में भर कर दिया जहां पर इलाज के दौरान उसके पुत्र की मृत्यु हो गई। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया शव पहुंचते ही परिजनों में करुण- क्रंदन गूंजने लगा। बताया जाता है कि मृतक पत्नी के अलावा दो बेटियां शिवानी 13 वर्ष व शिखा 11 वर्स हैं ,और एक लड़का है जिनकी उम्र करीब 8 वर्ष है। वही परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि घटनास्थल पर लोगों ने गाड़ी को पकड़ लिया है। दिबियापुर थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.