औरैया 20 अक्टूबर *33 वी प्रान्तीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*
*सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज दिबियापुर के छात्रों ने लहराया परचम*
*दिबियापुर,औरैया।* 33 वी प्रान्तीय खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज दिबियापुर के छात्रों ने परचम लहराया। यह प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर हमीरपुर में आयोजित हुई जिसमें 14 जिले के छात्र छात्राओं ने भाग लिया ,इस प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर दिबियापुर के छात्रों ने भी प्रतिभाग किया और कुल 43 पदक अपने नाम किए, जिसमे 10 गोल्ड, 19 सिल्वर, 14 ब्रॉन्ज सम्मलित है। इन सभी छात्रों को विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्य सुशील कुमार तिवारी ने भी सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में आस्था ने 800 मी., अनूप ने 100 मी , अंडर 17 बालक वर्ग 100 मी0 में , साजन बाबू व ऋषभ ने गोला फेंक में अपने अपने वर्गों में, राघव ने भाला फेंक में, रिशु ने चक्का फेंक में , वैष्णवी ने हाई जंप में , पारुल ने गोला व तार गोला में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय को अंडर 17 की सील्ड देकर सम्मानित किया गया। इन सभी छात्रों को विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य सुशील कुमार तिवारी ने विद्यालय के समस्त आचार्य सहित छात्रों को मेडल पहनाकर विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया गया। अब ये सभी एथलीट्स विद्या भारतीय की क्षेत्रीय प्रतियोगिता में 3 से 6 नवम्बर गोरखपुर में सम्मिलित होंगे।वंदना सभा में प्रधानाचार्य ने शारीरिक प्रमुख ऋषि को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

More Stories
मथुरा 26 मार्च 26* नवरात्रि के पावन पर्व पर mission Shakti*के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु दिशा निर्देश
मथुरा 26 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध गांजा 500 ग्राम के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
लखनऊ 26 मार्च 26*मुख्यमंत्री ने पेट्रोल और रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर बयान दिया,