औरैया 19 दिसंबर *शीतलहर ने जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, लोग बेहाल
अछल्दा,औरैया। शीतलहर और पछुआ हवा के कारण ठंड का असर काफी बढ़ गया है। रविवार की दोपहर धूप निकली, लेकिन तेज हवा के कारण सूर्य की तपिश कम रही। लोग ठंड से परेशान रहे। ठंड के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। ठंड के कारण सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही कम रही।
सर्दी अब अपने पूरे शबाव पर पहुंच रही है। रविवार को पारा और खिसक गया। इससे लोग कांप उठे। सुबह से लेकर शाम तक बर्फीली हवाएं चलने से लोगों ने घरों के बाहर कदम रखने से भी परहेज किया। रोडवेज और प्राइवेट बस सेवाओं पर भी सर्दी का असर दिख रहा है। बाजारों में भी हलचल कम है। देर रात तक खुलने वाले बाजार आठ बजे के बाद ही बंद होने लगे हैं। मौसम का पारा जो लुढ़का वह नहीं संभल पा रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सीधा असर यहां पर भी दिखाई पड़ रहा है।पिछले 3 दिनों से जबरदस्त सर्दी पड़ रही है सर्दी का असर काफी बढ़ गया था। लोग इस कदर बेचैन थे, कि सुबह को रजाई छोड़ते हुए भी लोगों ने अपने कदम पीछे किए। ठंड और शीतलहर से जनजीवन इस कदर प्रभावित बना हुआ है, कि लोग घरों से भी बाहर नहीं निकल पा रहे है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पछुआ हवा से ठंड में वृद्धि हुई है। ठंड से बच्चों व बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है। बाजार में गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर का प्रकोप अभी बना रहेगा। जिसके चलते न्यूनतम तापमान और गिरेगा वहीं भीषण सर्दी शीतलहर को देखते हुए अछल्दा नगरपंचायत की तरफ से जगह जगह लोगों के लिए अलाव जलवाये गये हैं।

More Stories
लखनऊ १५ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें………………
पूर्णिया बिहार 15 फरवरी 26* पूर्णिया स्थापना दिवस पर मीडिया टीम ने जीता मैत्री मैच, डीएम-एसपी ने दी बधाई
पूर्णिया बिहार 15 फरवरी 26*महाशिवरात्रि: पूर्णिया पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान