औरैया 18 सितम्बर *चोरी गयी बारह बकरियों को पुलिस ने बरामद किया,बकरी चोर फरार*
*फफूँद,औरैया।* थाना क्षेत्र के गांव कोठीपुर से बीते गुरुवार की रात एक किसान की चोरी हुई बारह बकरियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं बकरी चोर भागने में सफल रहे।
गुरुवार की रात फफूंद थाने के गांव कोठीपुर निवासी किसान शिव दयाल की बकरी घर के पास उसकी झोपड़ी के बंधी हुई थीं। रात किसी वक्त अज्ञात चोर बकरियों को चोरी कर ले गए। किसान की तहरीर पर पुलिस ने थाना शिवली के गांव रावतपुर निवासी विक्रम व नीरज उर्फ छोटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बकरियों की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार की रात अपराध निरीक्षक राजपाल सिंह को सूचना मिली कि चोरी की बकरी गांव रावतपुर में एक जगह बंधी हुई है जिस पर पुलिस ने रात में ही गांव में छापा मारकर बकरियों को बरामद कर लिया। इस दौरान आरोपी चोर भाग निकलने में कामयाब हो गए।अपराध निरीक्षक ने बताया सात बकरे और पांच बकरी बरामद की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

More Stories
बांदा 16 अगस्त 26*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*
पूर्णिया बिहार 16 अगस्त26 बायसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार, 10 गायें बरामद*
पूर्णिया बिहार 16 अगस्त 26 *पूर्णिया बना विधिक शक्ति का केंद्र: 4 जिलों के PLV एक मंच पर, DM-SP ने भरा जोश*