June 19, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 18 सितंबर *420 कर खाते से निकाले गए हजारों रुपए डोंडापुर की सी एस पी सेंट्रल बैंक का मामला।

औरैया 18 सितंबर *420 कर खाते से निकाले गए हजारों रुपए डोंडापुर की सी एस पी सेंट्रल बैंक का मामला।

औरैया 18 सितंबर *420 कर खाते से निकाले गए हजारों रुपए डोंडापुर की सी एस पी सेंट्रल बैंक का मामला।

बिधूना (औरैया) – औरैया जनपद के कोतवाली क्षेत्र बिधूना के ग्राम डोंडापुर मे 420 कर खाते से निकाले अलग अलग खाता धारको के हजारो रूपए। जिसकी जानकारी खाता धारको को बाद मे बिधूना सेंट्रल बैंक मे खाता के बैलेंस की जानकारी लेने पर पता चला की उनके खाते से रूपए निकाले गये है। गाँव के ही तीन खाता धारको लक्ष्मी, छेदालाल, तथा मुन्नी देवी निवासी ग्राम व पोस्ट डोंडापुर का खाता बिधूना सेंट्रल बैंक में है।जहा तीनों खाता धारको ने अपने अकाउंट मे रुपए जमा किये। जिनकी इंट्री तीनो खाताधारक की पास बुक पर अंकित है। लेकिन बैंक के स्टेटमेंट मे निकलवाने पर वह राशि अंकित नहीं पाई गई। जब कि खाताधारक लक्ष्मी के खाते से दिन्नांक 04/01/2021 को बैलेंस चेक करवाने के बहाने अंगूठा लगवा कर 10.000 रूपए निकाल लिये गये है। जब खाता धारक के द्वारा अपने खाते मे जमा पूंजी की जानकारी बिधूना शाखा में ली तो उस समय लक्ष्मी के खाते में केवल ₹22 थे। इसी प्रकार अन्य दो खाताधारकों मुन्नी देवी पत्नी श्री छेदा लाल व छेदालाल पुत्र श्री रामेश्वर दयाल के साथ भी यह हुआ। जिस पर बिधूना सेंट्रल बैंक शाखा की सी.एस.पी.संचालक विजय कुमार के द्वारा फर्ज़ीवाड़ा कर उपरोक्त खाता धरको का धन का गवन किया गया है। जिसकी जाँच हेतु शाखा प्रबंधक सेंट्रल बैंक को लिखित शिकायत पत्र देकर यह मांग की है सी.एस.पी.संचालक विजय कुमार के द्वारा फर्जीवाड़ा कर जो धन का गमन किया गया है। वह धन उन खाता धारको के खाते मे डाले जाये , और उक्त सी.एस.पी संचालक विजय कुमार पर जांच कर वैधानिक एवं विधिक कानूनी कार्यवाही की जाये।

रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.