*दिव्यांग मतदाताओं को उपलब्ध कराई जायेगी व्हील चेयर*
*औरैया।* उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन- 2022 के लिए मतदान दिवस 20 फरवरी, 2022 को दिव्यांग मतदाताओं को मतदान तक पहुँचने में असुविधा हो रही हो तो उनके द्वारा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी औरैया (मोबाइल नम्बर 9415592880) से व्हील चेयर की माँग की जा सकती है और उन्हें मतदेय स्थल तक पहुँचने हेतु व्हील चेयर उपलब्ध कराई जायेगी और कन्ट्रोल रूम के निम्न नम्बरों पर भी सूचित किया जा सकता है। मतदान हेतु अक्षम / वृद्ध मतदाता जो मतदेय स्थल तक पहुँचने में असमर्थ है उन्हें वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी ऐसे मतदाताओं द्वारा कण्ट्रोल रूम फोन नम्बर 05683-249500, 249533, 7302461032 व 7302151032 पर अवगत कराया जा सकता है। इसके अतिरिक्त 202 बिधूना विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर/ उप जिलाधिकारी बिधूना का मोबाइल नम्बर 9454416434 203- दिबियापुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर / उप जिलाधिकारी अजीतमल के मोबाइल नम्बर 9454416433 एवं 204-औरैया (अ0जा0) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर / उप जिलाधिकारी औरैया का मोबाइल नम्बर 9454416435 पर भी दिव्यांग मतदाताओं द्वारा व्हील चेयर एवं अक्षम / वृद्ध मतदाताओं द्वारा मतदान हेतु वाहन की मॉग की जा सकती है।

More Stories
रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*