औरैया 18 नवम्बर *सपा अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले झूठों की सरकार है भाजपा*
*औरैया*। समाजवादी पार्टी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ यात्रा के साथ जनपदों में भ्रमण कर रहे हैं। इसी के तहत गुरुवार को औरैया के नेशनल हाईवे पर स्थित दीपाली गेस्ट हाउस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार झूठे वादों से जनता को लुभा तो लेती है मगर वह वादे पूरे नहीं कर पाती है। यह बात जनता जान चुकी है और वह अब समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी होकर आगामी विधानसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देने जा रही है।
उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर कोई भी कार्य नहीं किए हैं, बल्कि जनता को गुमराह करते हुए उन्हें धोखा दिया है। पूर्व सभापति एवं एमएलसी महेश आर्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार सिर्फ समाजवादी पार्टी में हुए विकास कार्यों के फीते काट कर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है। यह बात जनता जान चुकी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अब तक ऐसा कोई भी कार्य नहीं हुआ है जिसका श्रेय उसे दिया जा सके। उन्होंने कहा अखिलेश सरकार ने जो कार्य प्रारंभ कराए थे उन्हीं को आगे बढ़ा कर भाजपा ने उन्हें पूर्ण कर कर अपनी पीठ थपथपाने का कार्य किया है। यात्रा के साथ आए प्रेम सिंह कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी की पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा भाजपा सिर्फ लोगों को गुमराह करना जानती है। एक सवाल के जवाब में महेश आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी ने जितनी तरक्की की है वह सराहनीय है। उन्होंने नेताजी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को धूमधाम से मनाए जाने की बात कही। शिवपाल यादव के सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा हम सभी समाजवादी पार्टी में है, और आगे भी रहेंगे। यात्रा का स्वागत जिला अध्यक्ष राजवीर यादव, उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, ओम प्रकाश ओझा के अलावा सपा के सर्वेश बाबू गौतम ने स्वागत किया। इसके साथ ही पार्टी के तमाम पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
जोधपुर 12 फ़रवरी 26*राजस्थान इंटक ने केंद्र सरकार के 4 काले कानून के विरोध मे प्रदर्शन किया
बाँदा 12 फ़रवरी 26* तिंदवारी में रामलीला मैदान में महाशिवरात्रि का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया
मिर्जापुर12 फ़रवरी 26*थाना चिल्ह के ग्राम पंचायत मुजेहरा में आज डेढ़ महीने बाद तीसरी बार पहुंची जांच टीम