औरैया 18 जुलाई *वेतन मांगने शिक्षक व कर्मचारी पहुंचे जिलाधिकारी के पास,सौंपा ज्ञापन*
*औरैया।* जिला विद्यालय निरीक्षक चन्द्रशेखर मालवीय के चिकितसा अवकाश पर चलते जनपद के माध्यमिक स्कूल का जून माह का वेतन भुगतान नही हो पा रहा है। इसी समस्या से जूझते शिक्षको व कर्मचारियों के संगठन के प्रतिनिधि जिलाधिकारी के पास सोमवार को पहुंचे। शिक्षक संघ के जगदीश नारायण त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्र,शिक्षणेत्तर संघ के उत्तम शुक्ल,कोषाध्यक्ष उमेश तिवारी ने
जिलाधिकारी को वेतन न मिलने से उतपन्न समस्याओ से अवगत कराया एवं आर एस इ0 कालेज पन्हर के शिक्षको व कर्मचारियों को विगत 3 माह से भुगतान न होने की समस्या से भी अवगत कराया। जिलाधिकारी ने समस्याओ के तुरंत निस्तारण हेतु पदाधिकारियों को आश्वस्त किया।

More Stories
कौशाम्बी13एग्स726*तिरंगे के रंग में रंगा मंझनपुर,गूंजे भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे*
पूर्णिया बिहार 13 अगस्त26 अररिया में ‘सिंघम’ स्टाइल की पुलिसिंग
पूर्णिया बिहार 13 अगस्त 26 अपराध पर एसएसपी शौर्य सुमन का प्रहार