औरैया 17 नवंबर *गृह कलह से तंग युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी*
*कंचौसी,औरैया।* बीते बुधवार की रात गृह कलह से तंग लहरापुर करचला निवासी एक युवक ने कंचौसी रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची मंगलपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम भिजवाया।
जानकारी के अनुसार सहायल थाना क्षेत्र के गांव करचला लहरापुर निवासी कुलदीप गुप्ता पुत्र रमेश चंद्र 45 बुधवार रात पौने नौ बजे के पहले वाइक से कंचौसी पहुंचा और वहां स्टेशन पास खड़ी कर रेलवे क्रासिंग के पास खम्बा नंबर1090/25 पर ट्रेन के आगे कूदकर कर अपनी जान दे दी। बताया जाता है कि युवक परिजनो से गुस्सा होकर आया था।म्रतक के पास आधार कार्ड, पेनकार्ड, डीएल आदि कागजात भी मिले। कंचौसी स्टेशन मास्टर की सूचना पर मंगलपुर थाने की कंचौसी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने परिजनों को सूचना कर शव को पोस्टमार्टम के भिजवाया।

More Stories
लखनऊं २१ फरवरी २६ * मोहनलालगंज तहसील में आयोजित हुआ समूर्ण समाधान दिवस
मथुरा 21 फरवरी 26*थाना फरह पुलिस व स्वाट टीम द्वारा 25000 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
अयोध्या २१ फरवरी २६ * पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी ने क्षेत्र मे संपन्न वैवाहिक कार्यकर्मो मे किया शिरकत