July 7, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 17 अगस्त *जिले में प्रथम बार हुआ ब्लॉक दिवस का आयोजन*

औरैया 17 अगस्त *जिले में प्रथम बार हुआ ब्लॉक दिवस का आयोजन*

औरैया 17 अगस्त *जिले में प्रथम बार हुआ ब्लॉक दिवस का आयोजन*

*प्रथम बार हुए ब्लॉक समाधान दिवस में आई 4 शिकायतें, किसी का निस्तारण नहीं*

*औरैया।* जिले में जिस प्रकार से तहसील दिवस एवं थाना दिवस का आयोजन होता है। उसी तरह से प्रदेश सरकार के शासनादेश के बाद प्रदेश में प्रत्येक बुधवार को ब्लॉक दिवस आयोजन का शुभारंभ बुधवार 17 अगस्त 2022 को हुआ। इस अवसर पर बहुत कम फरियादी ब्लॉक पहुंचे, जहां पर मौजूद अधिकारियों ने समस्याओं को सुना। कुल मिलाकर चार समस्याएं फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देते हुए दर्ज कराई हैं। जिले में प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील दिवस का आयोजन होता है। इसी तरह से दूसरे और चौथे शनिवार को थाना दिवस का भी आयोजन तक होता चला आ रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा शासनादेश जारी किया गया है। जिसके तहत पूरे प्रदेश में ब्लॉक दिवस का आयोजन माह के बुधवार को होना सुनिश्चित किया गया है। इसी क्रम में आज 17 अगस्त 2022 बुधवार को जिले के सात विकास खंडों में ब्लॉक दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें फरियादी बहुत कम मात्रा में पहुंचे। मौजूद अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को सुना एवं अति शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
विकासखंड औरैया क्षेत्र के ग्राम चिरूहूली निवासी प्रदीप चतुर्वेदी पुत्र स्वर्गीय राम अवतार ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि उनके गांव में एक हिंसक सांड है। जो कि कई लोगों को घायल कर चुका है। सांड गांव में ही हाईवे रोड फ्लाईओवर के समीप डिवाइडर पर अधिकांश बैठा रहता है। खेतों पर जाते समय वह दौड़ कर हमला कर देता है। जिसके कारण सभी ग्रामवासी भय में जीवित रहते हैं। यदि इस हिंसक सांड को नहीं पकड़ा गया तो पुनः कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। शिकायतकर्ता ने सांड को पकड़वाने के लिए गुहार लगाई है। इसी तरह से विकासखंड क्षेत्र के ग्राम जौरा निवासी बृजेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय राम अवतार ने शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह गरीब एवं भूमिहीन व्यक्ति है, जो मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। प्रार्थी का एक पक्का कमरा बना था, जो कि बरसात में पानी के कारण दरार दे चुका है। इसके साथ ही लैंटर भी चटक गया है। उसका कमरा कभी भी गिर सकता है। प्रार्थी के पास रहने के लिए कोई भी साधन नहीं है। उसने कई मर्तबा तहसील एवं ब्लॉक में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने स्थलीय निरीक्षण कराए जाने के के उपरांत प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने की गुहार लगाई है। इसी तरह से विकासखंड क्षेत्र के ग्राम असेवा निवासी राम विलास पुत्र छग्गेलाल ने शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि मनरेगा जॉब कार्ड में उसका नाम राम विलास पुत्र राम विलास हो गया है, जबकि उसका नाम राम विलास पुत्र छग्गे लाल है। पिता के नाम में संशोधन किए जाने की गुहार लगाई है। इसी तरह से विकासखंड क्षेत्र के ग्राम क्योंटरा निवासी कोमल कुमारी पत्नी देवेश कुमार ने अपनी 6 वर्षीय पुत्री नव्या के नाम जन्म प्रमाण पत्र बनवाए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया है। इस प्रकार प्रथम बार हुए ब्लॉक समाधान दिवस में कुल 4 शिकायतें आई , जिनमें से किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। मौजूद अधिकारियों ने सेक्टर प्रभारियों को सत्यापन कर अति शीघ्र आख्या देने को कहा है। इस मौके पर प्रमुख रूप से विकास खंड अधिकारी बब्बन प्रसाद के अलावा एडीओ शिवनाथ सिंह पाल , खंड विकास अधिकारी शिव गोविंद पाल व सहायक विकास अधिकारी प्रताप सिंह व मौजूद रहे। एडीओ ने बताया कि अमृत महोत्सव का अंतिम दिन कार्यक्रम होने के कारण विकास खंड अधिकारी समय से पहले ही पाता के लिए प्रस्थान कर गये। इसी तरह से जिले के विकासखंड भाग्यनगर ,सहार , बिधूना , एरवाकटरा , अछल्दा व अजीतमल में आज बुधवार को प्रथम बार ब्लॉक समाधान दिवस का आयोजन हुआ , जहां पर अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर अतिशीघ्र निस्तारण किए जाने का भरोसा दिलाया है।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.