[11/16, 7:03 PM] Ram Prakash Upaajtak: *अनियंत्रित बाइक से गिरकर अधेड गंभीर घायल रेफर*
*रुरुगंज,औरैया।* बिधूना कोतवाली क्षेत्र की रुरुगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के कस्बा रुरुगंज में जनता इंटर कॉलेज के समीप रुरुगंज मोड़ पर मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही रुरुगंज पुलिस मौके पर पहुँची ने घायल हुए युवक के परिजनों को जानकारी दी। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया गया।
हादसे में घायल अधेड की पहचान अजीतमल थाना क्षेत्र के गांव खुशालपुर निवासी रामेश्वर दयाल के 55 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई। घटना अछल्दा-बिधूना मार्ग पर जनता इंटर कॉलेज रुरुगंज के पार रुरुगंज मोड़ की है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि अधेड काफी तेज गति में बाइक चला रहा था। इसी दौरान रुरुगंज मोड़ पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसके बाद अधेड बाइक से उछलकर सड़क के बीचों बीच जाकर गिर गया। घटना के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रुरुगंज पुलिस को दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भेजा गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति में डॉक्टरों ने सैफई के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि पीड़ित बाइक सवार अधेड शराब के नशे में था। जिसकी वजह से वह अपना संतुलन खो बैठा और अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिर गई। घटना के संबंध में चिकित्सकों ने बताया कि युवक के मुंह में गंभीर चोट आई है।
[11/16, 9:02 PM] Ram Prakash Upaajtak: *वरिष्ठ सहायक के रिक्त पदों पर की जाएगी नियुक्ति- जनपद न्यायाधीश*
*औरैया 16 नंबर 2022*- अध्यक्ष नियुक्ति प्रोन्नति एवं वरिष्ठता निर्धारण समिति जनपद न्यायाधीश औरैया ने अवगत कराया है कि न्यायिक अधिष्ठान औरैया से सेवानिवृत्त कर्मचारीगण में से ऐसे कर्मचारीगण जिनकी आयु 65 वर्ष पूर्ण हुई हो, जिसमें वरिष्ठ सहायक के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है। यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थाई होगी तथा 1 वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी। उक्त पदों का वेतनमान संबंधित पद पर आवेदक को मिलने वाले अंतिम आहरित वेतन जिसमें से पेंशन की राशि काटकर मानदेय के रूप में देय होगा। अन्य भत्ते उत्तर प्रदेश शासन के यथासंशोधित आदेशों के अधीन प्रदान किए जाएंगे। पुनर्नियुक्ति 65 वर्ष की अवस्था प्राप्त करने अथवा धारित पद माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार भरे जाने हैं जो भी पहले हो तक मान्य रहेगी। आवेदक अपना आवेदन, आय प्रमाण पत्र एवं स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के साथ 28 नवंबर की शाम 4:00 बजे तक प्रशासनिक कार्यालय में प्रेषित कर सकते हैं। निर्धारित समय के पश्चात प्राप्त हुए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
More Stories
सागर6जुलाई25*खुरई के सिविल अस्पताल को केन्द्र सरकार से मिला गुणवत्ता प्रमाण पत्र*
लखनऊ6जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कौशाम्बी6जुलाई25*ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत*