June 15, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 16 दिसम्बर *तैलिक महासंघ के पदाधिकारी सपा में हुए शामिल*

औरैया 16 दिसम्बर *तैलिक महासंघ के पदाधिकारी सपा में हुए शामिल*

औरैया 16 दिसम्बर *तैलिक महासंघ के पदाधिकारी सपा में हुए शामिल*

*औरैया।* तैलिक महासंघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण ककोर मुख्यालय सपा कार्यालय पर गुरुवार को महासंघ के राष्ट्रीय आवाह्न पर समाजवादी पार्टी में जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव के नेतृत्व में शामिल हो गये हैं।
तैलिक महासंघ के जिलाध्यक्ष उत्तम राठौर व जिला महासचिव वेद प्रकाश राठौर के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आवाहन पर जिला कमेटी गुरुवार को ककोर मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी में बड़ी संख्या बल के साथ सपा की सदस्यता लेते हुए शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही तैलिक महासंघ के प्रदेश महासचिव महेंद्र राठौर जालौन ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इसके अलावा युवा प्रदेश सचिव अजय राठौर , युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित राठौर , युवा जिलाध्यक्ष राहुल राठौर के अलावा कुलदीप राठौर , राजवीर राठौर , युवा प्रदेश महासचिव गोपाल राठौर , प्रदेश मंत्री नरेश राठौर , इटावा , जिलाध्यक्ष पप्पू राठौर , राजीव राठौर इटावा, रामपाल राठौर , धीरू , अवधेश , सुभाष , पंचम , आजाद राठौर , राधेश्याम , सुनील ,डब्लू राठौर , जय नारायण , असरुद्दीन , मिलाप राठौर , संजू , पंकज राठौर , विष्णु राठौर , गौरव अशोक, चंद्रशेखर , वीरेंद्र सिंह पाल , विपिन , शिवम , अजय , सिपाही लाल , गोविंद राठौर व सर्वेश राठौर समेत करीब ढाई सैकड़ा लोग समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये हैं।
उपरोक्त लोगों द्वारा समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर सपा के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने कहा है कि उपरोक्त समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गणों के सपा में शामिल होने से सपा का जनाधार बढा है। वहीं दूसरी ओर सपा को विधानसभा चुनाव में बड़ा लाभ मिलेगा। इसके अलावा सपा जिलाध्यक्ष श्री यादव ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूती से काम करने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। कहा कि उपरोक्त महासंघ के सपा में शामिल होने से बूथ स्तर पर मजबूती से ही मत प्रतिशत बढेगा। इस लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर पूरी तल्लीनता के साथ काम करने की महती आवश्यकता है। इस मौके पर प्रमुख रूप से सपा जिला महासचिव ओमप्रकाश ओझा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया के अलावा पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.