औरैया 16 अगस्त *दो बाइक चोरों को मय दो चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार*
*औरैया।* पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्यपाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी बिधूना महेन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी बिधूना जीवाराम के नेतृत्व में थाना बिधूना पुलिस टीम ने दिनांक 15 अगस्त 2022 को गश्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बाइक चोरी करने वाले दो अभियुक्तगण शिवेन्द्र उर्फ छोटू पुत्र मान सिंह, गौरव पुत्र राजेन्द्र सिंह को मय दो चोरी के मोटर साइकल हीरो स्प्लेण्डर सहित उडेलापुर मोड से करीब 100 मी0 पहले अछल्दा बिधूना रोड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगणो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बिधूना जीवराम मय टीम शामिल रहे।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,