औरैया 14 सितंबर *भाजपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में नहीं जुटे भाजपाई*
*आपसी गुटबाजी के चलते प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन पूरी तरह हुआ फ्लॉप*
*फोटो परिचय। प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करती इटावा विधायक सरिता भदौरिया*
*औरैया।* स्थानीय गोपाल वाटिका में बुढ़वामंगल के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी का प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें काफी समय तक प्रबुद्ध लोगों तथा पार्टी के पदाधिकारियों के आने की बाट जोही गई। लेकिन प्रबुद्ध एवं पार्टीजनों के नहीं पहुंचने के चलते विलंब से प्रबुद्ध सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कुर्सियां खाली पड़ी रही , और सम्मेलन आपसी गुटबाजी की भेंट चढ गया। भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों तथा प्रबुद्ध जनों के नहीं पहुंचने पर आम जनमानस में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन की शुरुआत मुख्य अतिथि इटावा विधायक सरिता भदौरिया ने पार्टी संस्थापकों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जाति की राजनीति नहीं करती है। सत्ता में आकर पार्टी ने देश व प्रदेश में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने का काम किया। भाजपा सरकार देश और देश की जनता के विकास को लेकर काम कर रही है, और आगे भी करती रहेगी। यही कारण है कि भारती जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत दर्ज करा रही है। कहा कि भाजपा सरकारों ने गरीब जनता को मूलभूल सुविधाओं को दिलाने का काम किया। जिसे अन्य सरकारों ने कभी जनता को नहीं दिलाया। देश और समाज को मजबूत बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है। भाजपा सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि विधान सभा चुनाव में इन योजनाओं के दम पर पार्टी को वोट मिलेगा। जिसमें पार्टी का हर पदाधिकारी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन करें। चार साल बाद पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की परीक्षा का समय आया है। कार्यक्रम के दौरान मलखान सिंह चौहान, रमन पोरवाल, अमरचंद्र राठौर, श्यामू अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा, अनंगपाल सिंह तोमर, मनोज गुप्ता आदि भाजपाई मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल और संचालन प्रेम कुमार गुप्ता ने किया।
इनसेट —
जिलाध्यक्ष समेत नदारद रहे पार्टी पदाधिकारी
प्रबुद्ध सम्मेलन से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा समेत पार्टी के कई बड़े पदाधिकारी नहीं पहुंचे। कार्यक्रम दो घंटे देरी से दोपहर दो बजे शुरु हुआ। इसके बावजूद भी भीड़ न होने से सम्मेलन विफल रहा है। पिछले दिनों हुए बसपा और सपा के सम्मेलनों के अपेक्षा आधी भीड़ भी नहीं दिखी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी की गुटबाजी के चलते सम्मेलन पूरी तरह से विफल साबित हुआ है।
More Stories
मथुरा 19 जून 25*पैदल गश्त/चैकिंग*जनपद के सभी अधिकारी अपने अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*
मथुरा 19 जून 25*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 532 ग्राम अवैध गांजा सहित किया गिरफ्तार ।*
बाराबंकी19जून*जिला जज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण*