June 19, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 14 सितंबर ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

औरैया 14 सितंबर ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

[9/14, 7:01 PM] Ram Prakash Upaajtak: *भाजयुमो ने तीनों विधानसभाओ की मंडल कमेटी का किया गठन*

*औरैया।* भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा औरैया जनपद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर ने अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन करने उपरांत मंडल स्तर पर विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन विस्तार में पूरे जनपद का ध्यान रखते हुए सभी वर्गों को मंडल टीम में समाहित करने का प्रयास किया । जिसमें विधानसभा वार निम्नांकित मंडल पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। जिसमें 204 औरैया विधानसभा के अंतर्गत सभी चारों मंडलों मे औरैया नगर मंडल में राम जी मिश्रा नगर अध्यक्ष, औरैया देहात मे सोमू पाठक मंडल अध्यक्ष, अजीतमल मे विशाल सोनी मंडल अध्यक्ष, मुरादगंज मे पंकज सिंह मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री हरिओम दुबे, 203 दिबियापुर विधानसभा मे सभी चार मंडलों मे दिबियापुर मंडल में कन्हैया पांडेय मंडल अध्यक्ष, फफूंद मे आलोक दिवाकर मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री अमित तिवारी, बल्लापुर में अंकित शुक्ला, अछल्दा मे सम्राट श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री अनुरुद्ध चौहान उर्फ सानू, 202 बिधूना विधानसभा में सभी पाँचों मंडलों मे बिधूना नगर मंडल में भानू ठाकुर नगर अध्यक्ष, बिधूना देहात मे कुलदीप दुबे मंडल अध्यक्ष, एरवाकटरा मे राहुल नायक मंडल अध्यक्ष, सहार मे अक्कू ठाकुर मंडल अध्यक्ष, सहायल मे लकी पाल मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री अभिषेक मिश्रा को नियुक्त किया गया है। संगठन की दृष्टि से पूरे जनपद में 13 मंडलों की संरचना हैं। जिसमें औरैया विधानसभा में चार मंडल दिबियापुर विधानसभा में चार मंडल बिधूना विधानसभा में पाँच मंडल हैं। संगठन की व्यवस्था अनुसार सभी मंडलों मे मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं कुछ मंडलों मे मंडल महामंत्रियों की भी नियुक्ति कर दी गई हैं। बहुत जल्द जिला पदाधिकारियों की टीम से सभी 13 मंडलों मे मंडल प्रवासी बना कर मंडलों की टीम गठन का कार्य जिला पदाधिकारी जिसे जहां मंडल मे प्रवास दिया जायेगा वहां प्रवास कर मंडल की टीम गठन का कार्य सर्व समाज को लेकर पूरे मंडल से पदाधिकारियों को मंडल टीम में समाहित करने का काम करेंगे।जिलाध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्षो से संगठन के कार्यों में गति प्रदान करने के लिए सभी से धरातल पर काम करने की अपेक्षा की और 2022 विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों विधानसभाओं मे विजय पताका फहराते हुए संगठन मजबूती की सभी से अपील की है ।
[9/14, 7:01 PM] Ram Prakash Upaajtak: *भाजपा युवा मोर्चा की बैठक आज*

औरैया । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा औरैया जनपद के सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं सभी मंडलो के मंडल अध्यक्ष व महामंत्री की प्रथम आवश्यक परिचयात्मक बैठक बुधवार प्रातः 11 बजे से जिला कार्यालय तुर्कीपुर, औरैया मे आहुत की गई है। जिसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी भाजपा युवा मोर्चा अमित तिवारी उर्फ रवि के द्वारा दी गई।
[9/14, 7:05 PM] Ram Prakash Upaajtak: *उद्योग बंधु की बैठक 16 सितंबर को*

*औरैया।* जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि जिला उद्योग बंधु की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 16 सितंबर को दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मुख्यालय ककोर में आयोजित की जाएगी। सभी सम्मानित सदस्यों से अनुरोध है कि अपने विभाग की प्रगति के साथ बैठक में ससमय से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। इस बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर भी विचार किया जाएगा।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.