[9/14, 4:38 PM] Ram Prakash Upaajtak: *टक्कर मारकर तोड़ा हनुमान मंदिर*
*औरैया।* थाना सहायल क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर में नामजद लोगों ने गाड़ी से टक्कर मारकर हनुमान मंदिर को तोड़ दिया। मंदिर के पुजारी ने टूटे मंदिर का निर्माण कार्य कराने के लिए जब नामजद लोगों से कहा , तो वह लोग गाली- गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गये। इसके साथ ही मंदिर हटाने की धमकी देते हुए झूठे मुकदमे में फंसा देने को कहा। पुजारी ने पुलिस बल की निगरानी में मंदिर बनवाये जाने के लिए एसपी से गुहार लगाई है। जिससे किसी प्रकार का झगड़ा फसाद ना हो सके।
थाना सहायल क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर निवासी उपेंद्र कुमार पुत्र सूवेदार सिंह ने सोमवार को मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उसने कहा है , कि उसके ही गांव के दो नामजद लोगों ने उसके मकान के बगल में पूर्वजों द्वारा हनुमान मंदिर का निर्माण किया गया था। जिस पर वह पूजा पाठ करता है। करीब 6 माह पहले गांव के ही नामजद विपक्षीगणों ने मंदिर को गाड़ी से टक्कर मारकर से तोड़ दिया था। जिस पर प्रार्थी ने नामजद लोगों से मंदिर का निर्माण कराने के लिए कहा , तो उक्त विपक्षीगण उसके साथ गाली- गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गये , और एलानिया धमकी देते हुए बोले की अगर मंदिर यहां से नहीं हटाओगे तो वह लोग प्रार्थी को किसी झूठे केस में फंसा देंगे। जिससे प्रार्थी का पूरा परिवार काफी भयभीत व डरा हुआ है। पीड़ित पुजारी ने इस आशय की लिखित शिकायत सहायल थाना पुलिस से की , लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। पीड़ित पुजारी ने मंदिर का निर्माण पुलिस के सम्मुख कराए जाने की फरियाद की है , जिससे उपरोक्त विपक्षीगणों से किसी प्रकार का झगड़ा फसाद नही हो सके।
[9/14, 6:45 PM] Ram Prakash Upaajtak: *खेत बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपए हड़पने की हुई शिकायत*
*बिधूना,औरैया।* कस्बा बिधूना निवासी लोगों पर फिरोजाबाद निवासी एक व्यक्ति ने खेत बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी कर 1 लाख 65 हजार रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगला विष्नू थाना लाइनपार फिरोजाबाद निवासी दिनेश कुमार गुप्ता पुत्र रामबाबू गुप्ता ने बिधूना कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि लगभग 2 माह पूर्व महेश यादव पुत्र नारायण सिंह यादव मोहित यादव व गुलशन हाल निवासी कस्बा बिधूना मूल निवासी बमुराहा थाना बिधूना द्वारा उससे खेत बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी कर 1लाख 65 हजार रुपए ले लिए गये । जब उसे धोखाधड़ी होने का पता चला तो उसके होश उड़ गये। धोखाधड़ी का शिकार हुए दिनेश गुप्ता द्वारा पुलिस से उसके रुपए वापस कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

More Stories
कानपुर नगर 15 फ़रवरी 26*सांसद ने विजयनगर से भौंती बाईपास तक सड़क चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का किया उद्घाटन*
कानपूर नगर १५ फरवरी २६ * महाशिवरात्रि पर्व पर पनकी के नागेश्वर मंदिर के दर्शन को उमड़ा जैन सैलाब
सुलतानपुर१५ फरवरी २६ * जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापक भ्रमण एवं निरीक्षण करते हुए सकुशल संपन्न कराया जा रहा है।