औरैया 14 दिसम्बर *कोहरा व बादलों से दिन भर ढका रहा आसमान बढी ठंड*
*अछल्दा,औरैया।* बीते दिनों से क्षेत्र में सुबह-सुबह हल्का कोहरा छा रहा, लेकिन मंगलवार को सुबह से शाम तक हल्का कोहरा और आसमान में बादल छाए रहे। जिससे दिन में भी लोगों को कुछ ठंड का ऐहसास हुआ। वहीं आसमान में छाए बादलों की वजह से दिन में धूप न के बराबर रही। मौसम विभाग के अनुसार आसमान से बादल छंटते ही कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अछल्दा विकासखंड क्षेत्र का अधिकतम तापमान 24. डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र और रेलवे लाइन में सुबह-सुबह कोहरा अधिक देखा जा सकता है। कोहरे की वजह से सतना पहुंचने वाली कई ट्रेनें एक से लेकर डेढ़ घंटे तक देरी से पहुंचीं।

More Stories
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें