April 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 14 अप्रैल *एक विचित्र पहल ने मनाई बाबासाहेब की 131 वीं जयंती*

औरैया 14 अप्रैल *एक विचित्र पहल ने मनाई बाबासाहेब की 131 वीं जयंती*

औरैया 14 अप्रैल *एक विचित्र पहल ने मनाई बाबासाहेब की 131 वीं जयंती*

*औरैया।* एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया की जूनियर शाखा अनमोल द्वारा आज दिनांक 14 अप्रैल 2022 दिन गुरुवार को प्रातः 8 बजे कस्बा खानपुर में बाबासाहेब अंबेडकर की 131 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनमोल शाखा के अध्यक्ष शिक्षक शिवम गुप्ता ने बताया कि भारतीय संविधान के शिल्पकार बहुजन नायक महान समाज सुधारक तथा क्रांतिकारी महामानव भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के महू में हुआ था, आज पूरा देश बाबा साहेब की 131 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मना रहा है, उन्होंने अमेरिका और जर्मनी में शिक्षा दीक्षा प्राप्त की, बाबासाहेब देश के संविधान के निर्माता, आज का दिन भारत में समानता दिवस व विज्ञान दिवस के रूप में भी जाना जाता है, गौरतलब है कि अंबेडकर साहेब ने जातिगत व्यवस्था का प्रबल विरोध करते हुए समाज में इस कुरीति को जड़ से खत्म करने का प्रयास किया था, उनके उदगार आज भी युवाओं को प्रेरित करते है, उन्होंने भारत की आजादी में महती भूमिका के साथ लोगों को भविष्य के उज्जवल भारत की संरचना से अवगत कराया, उन्होंने अपने वक्तव्य कहा था कि महिलाओं की बराबरी से भागीदारी व उनके विकास के बिना कोई भी देश विकासशील आत्मनिर्भर व समृद्ध ,समृद्धशाली होने की कल्पना नहीं कर सकता, उन्होंने 1956 में अपने समर्थकों के साथ बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया था, हम सभी को उनके विचारों, त्याग व बलिदान को दृष्टिगत रखते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने की जरूरत है। जयंती कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनमोल शाखा के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र सोनी, अर्पित गुप्ता, अजय पोरवाल, रजत पुरवार, ऋषभ पोरवाल, विपिन कुमार, यश गुप्ता, शिवम कुमार आदि सदस्य मौजूद रहे।

Taza Khabar