औरैया 13 सितम्बर *चार पहिया वाहन ने बाइक में मारी टक्कर युवक की मौत किशोर गंभीर घायल*
*थाना फफूँद क्षेत्र के अजलापुर मोड के सामने हुई भीषण दुर्घटना पेट्रोल में लगी आग*
*औरैया।* थाना फफूँद क्षेत्र के ग्राम शेरपुर सरैया से ठीक पहले अजलापुर मोड़ के सामने मंगलवार की दोपहर करीब सवा 12 बजे अज्ञात चार पहिया वाहन की जोरदार टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक व किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के घायलों को निजी साधन से ही जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर युवक को चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर घायल किशोर को रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर परिजन व पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना फफूँद क्षेत्र के ग्राम देवरपुर निवासी सचिन कुमार दोहरे 25 वर्ष पुत्र करन सिंह गांव के ही अपने एक अन्य साथी गोरेलाल 16 वर्ष पुत्र सुरेश दोहरे के साथ औरैया से बाजार करने के बाद वापस गांव लौट रहा थे। जैसे ही वह थाना फफूँद क्षेत्र के ग्राम अजलापुर मोड के सामने पहुंचा, उसी समय चार पहिया वाहन ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये। टक्कर इतनी भीषण थी की बाइक का अगला पहिया निकल गया वही साथ में ले जा रहे पेट्रोल की पीपिया में आग लग गई। दुर्घटना के घायलों को पास पड़ोस के लोगों ने निजी साधन से 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने सचिन को देखते ही मृत घोषित कर दिया , जबकि गंभीर घायल गोरेलाल को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर में रेफर कर दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस एवं परिजन अस्पताल पहुंच गये। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह चिचौली भेज दिया। बताया जाता है कि सचिन दो भाई एवं एक बहन है। जिसमें बड़े भाई जयसिंह एवं बहन की शादी हो चुकी है। जबकि मृतक अविवाहित बताया जाता है। इसके अलावा मृतक गांव में ही परचूनी की दुकान किए हुए हैं, जो औरैया से सामान खरीदने के बाद वापस गांव लौट रहा था। वही मृतक का साथी गोरेलाल 16 वर्ष पुत्र सुरेश बहुत ही गरीब बताया जा रहा है। इसके साथ ही उसकी मां भी मंदबुद्धि महिला है। गोरेलाल भी दो भाई हैं जबकि उसकी मंदबुद्धि बहन की शादी हो चुकी है। युवक की मौत से अस्पताल में करुण-क्रंदन गूंज रहा था। टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी समेत भाग जाने में सफल रहा।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*