February 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 13 मार्च *खाद्य विभाग ने पकड़ा 30 कुंटल मिलावटी खोया*

औरैया 13 मार्च *खाद्य विभाग ने पकड़ा 30 कुंटल मिलावटी खोया*

औरैया 13 मार्च *खाद्य विभाग ने पकड़ा 30 कुंटल मिलावटी खोया*

*विभागीय अधिकारियों ने पकड़ कर भेजे नमूने*

*प्रेस लिखी गाड़ी से हो रही थी खोया की सप्लाई*

*औरैया।* होली का त्यौहार नजदीक आते ही मिलावट खोर सक्रिय हो गये हैं। होली के त्यौहार पर खोया की सप्लाई तेजी से शुरू हो जाती है। खाद्य विभाग की टीम ने रविवार को छापामारी कर प्रेस लिखे वाहन से 30 क्विंटल खोया बरामद कर लिया। खोया फौरी जांच में मिलावटी साबित हुआ है। जिस पर नमूने लेकर खोया को नष्ट करने के आदेश दिए गए हैं। खोया की सप्लाई कानपुर करना था।
कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर रविवार को टीम ने प्रेस लिखें एक वाहन की चेकिंग में भारी मात्रा में नकली खोया बरामद किया। टीम को सूचना मिली थी कि जालौन की तरफ से एक गाड़ी में मिलावटी खोया लेकर जाया जाता है। जिसको लेकर खाद्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। विभाग की टीम ने गाड़ी से 30 क्विंटल मिलावटी खोया कानपुर सप्लाई करने के लिए ले जाते समय पकड़ लिया। खाद विभाग के अधिकारियों द्वारा खोया का सैंपल भरा गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह मिलावटी खोया मिल्क पाउडर एवं रिफाइंड से बनाया जाता है। इसकी सूचना उन्हें काफी समय दिनों से मिल रही है। नमूना लेकर खोया को नष्ट किया जाएगा। खाद्य अधिकारी मंजुला सिंह, इंस्पेक्टर स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव ने टीम के साथ छापामारी की है। खाद्य अधिकारी मंजुला सिंह ने बताया कि खोया की सप्लाई प्रेस की गाड़ी से की जाती थी। जिससे कोई जल्दी में जांच ना कर सके। इसके अलावा आरोपी ने बताया कि वह काफी समय से ही दूध का कारोबार कर रहा है। उसका काफी पुराना दूध और खोए का कारोबार है। समय-समय पर खोया की जांच भी होती रहती है। खोया मिलावटी है अथवा असली है, यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। आपको बताते चलें कि खोया के अलावा कारोबारी मिलावटी पनीर का भी गोरख धंधा कर रहे हैं, यदि विभाग द्वारा इसकी जांच पड़ताल की जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। देखना है कि अधिकारी खोया के अलावा पनीर के कारोवारियों पर कब शिकंजा कसेगा?

Taza Khabar