औरैया 13 फरवरी *तालाब में मिली युवक की डेडबॉडी*
*शनिवार से लापता युवक बहन के घर आया था, सीओ बोले पैर फिसलने से तालाब में जा गिरा*
*औरैया।* संवाददाता। शहर के एक तालाब में युवक का शव पडा मिला। युवक औरैया में अपनी बहन के घर आया था। मृतक के भाई ने बताया कि वह लोग तालाश कर रहे थे। तभी शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस तालाब में गिरने से मौत मान रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्ट मार्टम कें लिये भेज दिया है। मैनपुरी के गांव बरनाहल निवासी 32 वर्षीय विकास पुत्र राजेन्द्र पुरी अपने भाई रामसिंह के साथ औरैया के नरोत्तमपुर निवासी अपनी बहन अनीता पत्नी हरिनरायन के यहां आया था।
बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर अचानक वह कहीं लापता हो गया था। घर वाले तालाश कर रहे थे। रविवार की दोपहर एक शव एक तालाब में पडा मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गयी और काफी देर वाद उसकी शिनाख्त हो सकी। मृतक के भाई ने बताया कि वह कल शनिवार से तालाश रहा था। आगे बताया कि वह व उसका भाई फेरी आदि लगाकर गुजर बसर करता है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कुछ लोगों का कहना है कि युवक शराब के नशे में था। जिस कारण वह तालाब में फिसल गया। पुलिस भी प्रथम दृष्टया यही मान रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिपोार्ट आने पर मौत का पता चल सकेगा।

More Stories
मथुरा 30 मार्च 26* फेज 5.0“MISSION SHAKTI”*के तहत मथुरा जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
कानपुर नगर 30 मार्च 26*स्कूलों के सामने सड़क पर नहीं होगी वाहनों की पार्किंग, 81 विद्यालयों की नई समय सारिणी 1 अप्रैल से लागू*
लखीमपुर 30 मार्च 26*तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में राजीव कुमार अध्यक्ष एवं विवेक कुमार तिवारी मंत्री