औरैया 13 जूलाई *फर्जी नियुक्ति पाने वाली युवती को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*करीब एक वर्ष पूर्व सीएचसी अधीक्षक ने दर्ज कराई थी एफआईआर*
*ऐरवाकटरा,औरैया।* अपने पिता को मृतक दिखाकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे सीएचसी ऐरवा कटरा में तैनात युवती द्वारा करीब डेढ़ वर्ष तक वेतन लेने के बाद स्वास्थ्य विभाग को इसकी भनक लगने के बाद ऐरवा कटरा सीएचसी अधीक्षक मोहित कुमार ने दीपशिखा पुत्री रघुवीर सिंह निबासी नगला रामसहाय जनपद मैनपुरी के बिरुद्ध वर्ष 2021 में ऐरवा कटरा थाने में मुकदमा संख्या 161/21 दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढे़ 10 बजे फर्जी दस्तावेजों के सहारे नियुक्त पाने के मामले में बांछित चल रही युवती दीपशिखा पुत्री रघुवीर सिंह निवासी नगला रामसहाय जिला मैनपुरी को उपनिरीक्षक प्रवेंद्र कुमार ने कांस्टेबल गंगासागर व महिला होमगार्ड शीला देवी के साथ छिबरामऊ रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

More Stories
लखनऊ 12 अप्रैल 26*उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद श्री राजनाथ सिंह से मुलाक़ात कि
कानपुर देहात12अप्रैल26*कानपुर देहात की पामा चौकी भवन का जीर्णोद्धार पूराः एसपी ने किया निरीक्षण,
सोनामुखी बंगाल 12 अप्रैल 26*पं. बंगाल के चुनावी रण में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सोनामुखी में किया विशाल जनसभा को संबोधित*